1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैफ अली खान फिल्म 'आदिपुरुष' में निभाएंगे विलेन का किरदार, दूसरी बार करेंगे ओम राउत के साथ काम

सैफ अली खान फिल्म 'आदिपुरुष' में निभाएंगे विलेन का किरदार, दूसरी बार करेंगे ओम राउत के साथ काम

 Published : Sep 03, 2020 07:19 am IST,  Updated : Sep 03, 2020 03:03 pm IST

सैफ अली खान प्रभास की आने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' में विलेन के किरदार में नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर प्रभास ने इसकी जानकारी दी है।

saif ali khan- India TV Hindi
सैफ अली खान 'आदिपुरुष' में विलेन के किरदार में आएंगे नजर Image Source : INSTAGRAM/ACTORSAIFALIKHAN/ACTORPRABHAS

बॉलावुड एक्टर सैफ अली खान अपने अलग-अलग किरदारों से सभी का दिल जीत लिया है। तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर में उनका उदयभान का किरदार सभी को काफी पसंद आया था। अब एक बार फिर सैफ विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं। वह प्रभास की फिल्म आदिपुरुष में विलेन के किरदार में नजर आएंगे। दूसरी बार ओम राउत, भूषण कुमार और सैफ अली खान साथ में काम करने जा रहे हैं। इससे पहले तीनों ने तान्हाजी में साथ में काम किया था।

प्रभास ने सोशल मीडिया पर आदिपुरुष का लोगो शेयर करते हुए लिखा- 7000 साल पहले दुनिया के सबसे बुद्धिमान दानव का अस्तित्व था। सैफ अली खान लंकेश के किरदार में नजर आएंगे।

सैफ अली खान की आत्मकथा अगले साल होगी रिलीज, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मजेदार मीम्स

फिल्म के बारे में बात करते हुए सैफ अली खान ने कहा- मैं ओम दादा के साथ एक बार फिर काम करने के लिए रोमांचित हूं। उनका विजन बहुत बड़ा है और टेक्निकल नॉलेज चीजों को बेहतरीन तरीके से सामने लाती हैं। मैं उनके प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। मैं शक्तिशाली प्रभास के साथ तलवारें भिड़ाने और विद्युतीकरण और राक्षसी भूमिका निभाने के लिए तैयार हूं।

भूत पुलिस: सैफ अली खान और अर्जुन कपूर पहली बार साथ में करेंगे काम

दूसरी तरफ प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने कहा- सैफ ने उदयभान के अपने चित्रण के साथ 'तन्हाजी' में हम सबके होश उड़ा दिए और वह इसे 'आदिपुरुष' में अपनी भूमिका के साथ एक पायदान ऊपर उठाते हैं। वह सही विकल्प हैं। प्रभास के साथ अच्छाई और बुराई के बीच की लड़ाई। "

पहले प्रभास ने आदिपुरुष के लोगो का टीज़र शेयर करके फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने लिखा- बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न!

'भूत पुलिस' में सैफ अली खान और अर्जुन कपूर के साथ यामी गौतम, जैकलीन फर्नांडिस आएंगी नजर

आदिपुरुष हिंदी और तेलुगू में बनेंगी। जिसे तमिल, मलयालम, कन्नड़ सहित कई भाषाओं में डब किया जाएगा। फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। फिल्म की शूटिंग 2021 में शुरू होगी और यह 2022 में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन