1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हार्दिक पंड्या के आते ही स्टेज छोड़कर चली गईं एम एस धोनी की पत्नी साक्षी, वीडियो हुआ वायरल

हार्दिक पंड्या के आते ही स्टेज छोड़कर चली गईं एम एस धोनी की पत्नी साक्षी, वीडियो हुआ वायरल

 Published : Dec 02, 2018 05:53 pm IST,  Updated : Dec 02, 2018 05:59 pm IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिसेप्शन में कल धोनी के अलावा सचिन तेंदुलकर और कपिल देव भी अपनी फैमिली के साथ पहुंचे थे।

dhoni- India TV Hindi
dhoni

मुंबई: बॉलीवुड के हॉट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कल रात मुंबई में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड हस्तियों से लेकर, उद्योगपति और टीम इंडिया के खिलाड़ी भी नजर आएं। इस पार्टी में एमएस धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी के साथ पहुंचे थे। इस पार्टी में हार्दिक पंड्या भी पहुंचे जो इस वक्त चोट लगने की वजह से टीम से बाहर हैं। इस दौरान साक्षी अपनी पत्नी के साथ स्टेज पर पहुंचे। तभी वहां हार्दिक पंड्या भी आ गए। साक्षी ने जब देखा हार्दिक भी स्टेज पर हैं, तो वह स्टेज से नीचे उतर गईं। 

दरअसल पार्टी में धोनी और साक्षी फोटोग्राफ क्लिक करवा रहे थे, साक्षी धोनी की बाईं तरफ थीं, वहीं हार्दिक दाहिनी तरफ थे। फिर अचानक पता नहीं क्या हुआ, साक्षी स्टेज छोड़कर ही चली गईं। इसके बाद धोनी ने हार्दिक पंड्या का साथ दिया और पिक्चर्स क्लिक करवाईं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। देखिए

इस पार्टी में धोनी और हार्दिक दोनों ने ब्लैक सूट पहना था, वहीं साक्षी ब्लैक साड़ी में नजर आ रही थीं। पार्टी में सचिन तेंदुलकर भी अपने बेटे अर्जुन और पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ पहुंचे थे। पार्टी में कपिल देव और मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी सुनील क्षेत्री भी पहुंचे थे।

यो यो हनी सिंह और गुरु रंधावा के साथ भी धोनी साक्षी ने खिंचवाई तस्वीर।

सुनील क्षेत्री और बिगबी के साथ धोनी और साक्षी

दीपिका और रणवीर का यह तीसरा रिसेप्शन था। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आएं। दीपिका इस पार्टी में रेड कलर के खूबसूरत गाउन में नजर आ रही थीं। वहीं रणवीर सिंह ब्लैक सूट में थे।

Also Read:

VIDEO: प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस का रोमांटिक डांस वीडियो देखा क्या आपने

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपनी शादी अपनी मेहंदी की तस्वीरें, देखकर कहेंगे 'माशा अल्लाह'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन