
सलीम ने बेटे सलमान खान के खिलाफ दायर मामलों का जिक्र करते हुए यह बात कही। उन्होंने माना कि सलमान के साथ जुड़े विवादों का असर घर के माहौल पर भी पड़ता है।
कुछ दिनों पहले पिता सलीम खान ने कहा है कि सलमान ऐसा कहने वाले इकलौते नहीं हैं और उन्हें सेलिब्रिटी होने के कारण निशाना बनाया जा रहा है। सलीम ने समाचार चैनल 'टीवी टुडे' को बताया, "ये बातें कई लोग कह चुके हैं। सलमान ऐसा कहने वाला कोई अकेला नहीं है। संभवत: इसे कहने का उसका तरीका थोड़ा बचकाना और अर्थहीन है। मैं इसकी निंदा करने वाला पहला शख्स हूं। नसीरुद्दीन शाह, शत्रुघ्न सिन्हा, न्यायमूर्ति मरक डेय काटजू जैसे कई लोगों ने ऐसी ही बातें कही हैं।"
सलीम ने कहा, "आप जब सलमान को लेकर बोलते हैं, तो आपको ज्यादा लोकप्रियता मिलती है, क्योंकि वह एक बड़ा सितारा है।"