1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलीम खान ने इस साल बेटे सलमान के बिना मनाई ईद, फोन पर एक-दूसरे को दी मुबारकबाद

सलीम खान ने इस साल बेटे सलमान के बिना मनाई ईद, फोन पर एक-दूसरे को दी मुबारकबाद

 Published : May 26, 2020 10:05 am IST,  Updated : May 26, 2020 03:00 pm IST

सलमान खान ने इस साल ईद के मौके पर परिवार के साथ नहीं बल्कि पनवेल फॉर्महाउस पर थे। उन्होंने पिता सलीम खान को फोन पर ईद की मुबारकबाद दी।

salman khan and salim khan- India TV Hindi
सलमान खान और सलीम खान Image Source : INSTAGRAM/ BEINGSALMANKHAN

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान(Salman Khan) के लिए ईद साल का बेहद खास समय होता है। वह परिवार और दोस्तों के साथ हर साल यह त्यौहार मनाते हैं। ईद के मौकेर पर हर साल फिल्म रिलीज करने के साथ वह अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बार फैन्स से मिलने भी आते हैं। मगर इस साल सलमान घर की जगह पनवेल फॉर्महाउस पर हैं। सलमान के पिता सलीम खान लॉकडाउन में मुंबई के बांद्रा वाले घर में हैं। उन्होंने बताया कि इस साल उन्होंने त्यौहार पर कुछ खास नहीं किया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में सलीम खान ने सलमान खान के बिना ईद मनाने के बारे में बात की। उन्होंने कहा-वह वहां काफी समय बिता रहे हैं। मैंने उनसे फोन पर बात की और ईद की मुबारकबाद दी। हम फोन के जरिए एक-दूसरे के टच में रहते हैं और रोजाना फोन पर बात करते हैं। 

सलीम खान ने आगे कहा- जब मैंने सलमान से पूछा कि ईद मनाने के लिए कुछ स्पेशल डिश बना रहे हो तो उन्होंने कहा- बिल्कुल नहीं, बस रेगुलर खाना ही बन रहा है।

ईद पर सलमान खान ने लॉन्च किया नया ब्रांड 'फ्रेश', सैनिटाइजर से की शुरुआत

ईद के मौके पर सलमान खान ने फैन्स के लिए नया गाना रिलीज किया है। इस साल सलमान खान की फिल्म राधे रिलीज होने वाली थी मगर लॉकडाउन के चलते ऐसा हो नहीं पाया। मगर उन्होंने फैन्स को नाराज नहीं किया और 'भाई भाई' गाना रिलीज किया।

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर गाना शेयर करते हुए लिखा- मैंने आप सब के लिए कुछ बनाया है। देख के बताना कैसा लगा। आप सभी को ईद मुबारक।

ईद 2020: सलमान खान ने ईदी के रूप में फैंस को दिया स्पेशल सरप्राइज, रिलीज हुआ 'भाई भाई' गाना

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन