1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान-शाहरुख के खिलाफ शिकायत पर अदालत का आदेश सुरक्षित

सलमान-शाहरुख के खिलाफ शिकायत पर अदालत का आदेश सुरक्षित

 Published : Jun 01, 2016 11:33 pm IST,  Updated : Jun 01, 2016 11:35 pm IST

शाहरुख खान और दबंग सलमान खान के खिलाफ कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई थी। दरअसल कहा गया था कि इन दोनों ने लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। अब इसी मामले में सलमान और शाहरुख खान के खिलाफ बुधवार को एक अदालत ने आदेश सुरक्षित रखा।

SHAH- India TV Hindi
SHAH

नई दिल्ली: कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और दबंग सलमान खान के खिलाफ कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई थी। दरअसल कहा गया था कि इन दोनों ने लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। अब इसी मामले में सलमान और शाहरुख खान के खिलाफ बुधवार को एक अदालत ने आदेश सुरक्षित रखा। दोनों को एक मंदिर के सेट पर कथित रूप से जूता पहने दिखाए जाने पर अदालत में एक निजी शिकायत दर्ज कराई गई थी। अपर मुख्य महानगरीय दंडाधिकारी वंदना जैन ने अधिवक्ता गौरव गुलाटी की शिकायत पर 4 जून को आदेश जारी करने की तिथि निर्धारित की है। गुलाटी ने दोनों अभिनेताओं के खिलाफ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के आरोप में कार्रवाई करने की मांग की है।

इसे भी पढ़े:- आखिर क्यों सलमान और शाहरुख के फैंस के लिए नहीं हैं नसीरुद्दीन की फिल्म

किस हॉलीवुड डायरेक्टर का मन्नत में स्वागत करना चाहते हैं शाहरुख खान

अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि एक रियलिटी टीवी शो की शूटिंग के दौरान 15 दिसंबर 2015 को यूट्यूब पर एक पोस्ट में काली मंदिर के सेट पर इन अभिनेताओं को जूता पहने देखा गया था। देवी काली की मूर्ति उनके पीछे दिखती है। शिकायत में इस शो के निर्माता-निर्देशक सहित टीवी चैनल के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है। दिल्ली पुलिस ने अपनी कार्रवाई रिपोर्ट में कहा है कि कार्यक्रम के प्रचार वाला यह शॉट धार्मिक स्थान की पवित्रता में खलल डालने या धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं था।

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों ‘सुल्तान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं दूसरी तरफ शाहरुख खान भी फिलहाल ‘रईस’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन