1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. BIRTHDAY SPECIAL: सलमान के भांजे का जन्मदिन मनाने मालदीव पहुंचा 'खान' परिवार

BIRTHDAY SPECIAL: सलमान के भांजे का जन्मदिन मनाने मालदीव पहुंचा 'खान' परिवार

 Published : Mar 30, 2017 11:34 am IST,  Updated : Mar 30, 2017 12:12 pm IST

सलमान प्यार से अपने भांजे आहिल को सुपर शर्मा कहकर बुलाते हैं।

salman aahil- India TV Hindi
salman aahil

मुंबई: सलमान खान के प्यारे भांजे आहिल शर्मा आज एक साल के हो गए हैं। आहिल का पहला बर्थडे मनाने पूरा परिवार मालदीव पहुंच गया है। आहिल के माता-पिता समेत पूरा परिवार इस वक्त मालदीव में है। अर्पिता और आयूष दोनों इस ट्रिप की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं।

ahil
ahil

खबर है कि सलमान खान और यूलिया वंतूर भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा होंगे। सलमान की गर्लफ्रेंड यूलिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि वे पूरे 7 साल बाद मालदीव आ रही हैं।

सलमान अपने भांजे के जन्मदिन को खास बनाना चाहते हैं तभी तो मालदीव जैसी खूबसूरज जगह में सलमान ने आहिल का जन्मदिन मनाने के बारे में सोचा है। सलमान ऑस्ट्रेलिया में फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग कर रहे थे लेकिन आहिल का जन्मदिन मनाने के लिए वे भागकर मालदीव पहुंच गए।

ahil
ahil

सलमान अपनी बहन अर्पिता से बहुत क्लोज हैं। जब आहिल पैदा हुआ था तब सलमान ने अर्पिता को बीएमडब्ल्यू गिफ्ट की थी। सलमान अक्सर आहिल के साथ टाइम स्पेंड करते हैं। चाहे बिग बॉस का सेट हो या फिल्म का, सलमान को जब भी मौका मिलता है आहिल के साथ वक्त बिताते हैं। जब सलमान मनाली में ट्यूबलाइट की शूटिंग कर रहे थे तब भी आहिल अपने पिता आयूष के साथ वहां मौजूद थे। सलमान अक्सर सोशल मीडिया में आहिल के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। 

आगे की स्लाइड में देखिए सलमान और आहिल की कुछ चुनिंदा तस्वीरें 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन