1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान के इंस्टाग्राम पर हुए 30 मिलियन फॉलोअर्स, एक्टर ने वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

सलमान खान के इंस्टाग्राम पर हुए 30 मिलियन फॉलोअर्स, एक्टर ने वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

 Published : Feb 29, 2020 07:14 pm IST,  Updated : Feb 29, 2020 07:14 pm IST

सलमान खान जल्द ही 'राधे' और 'कभी ईद कभी दीवाली' जैसी फिल्मों में नज़र आएंगे। 

salman khan- India TV Hindi
सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान की दुनियाभर में फैन फॉलोइंग है। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और यही वजह है कि इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 30 मिलियन पहुंच गई है। ऐसे में भाईजान ने एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

सलमान खान ने जो वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो फैंस को नमस्ते और सलाम करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'ऊई मा.. 30 मिलियन.. थैंक्यू।' बता दें कि सलमान अपनी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में 'ऊई मा' बोलते थे। उनका ये डायलॉग आज भी फेमस है। 

सलमान खान की राधे में जैकी श्रॉफ सफेद दाढ़ी में आएंगे नजर? फोटो वायरल

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही 'राधे' फिल्म में नज़र आएंगे, जिसका निर्देशन प्रभुदेवा हैं। सलमान के भाई सोहेल खान इसके निर्माता हैं। इसमें दिशा पाटनी, गोविंद नामदेव,  जैकी श्रॉफ, सोहेल खान, रणदीप हुड्डा और अतुल अग्निहोत्री जैसे कलाकार भी अहम भूमिका निभाएंगे। ये मूवी इसी साल ईद पर रिलीज होगी। 

इसके अलावा सलमान खान 'कभी ईद कभी दिवाली' फिल्म भी करेंगे, जिसमें पूजा हेगड़े भी नज़र आएंगी। फिल्म में पूजा सलमान की प्रेमिका के तौर पर नजर आएंगी। फिल्म के प्रोड्यूसर और पटकथा लेखक साजिद नाडियाडवाला हैं। 

क्या सलमान खान के साथ 'राधे' में नजर आएंगे बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला?

इस फिल्म में सलमान एक नए अवतार में नजर आएंगे। उनके लुक पर अभी फैसला लिया जाना बाकी है। फिल्म में पूजा एक छोटे शहर की लड़की की भूमिका निभाएंगी। 'कभी ईद कभी दिवाली' साल 2021 में ईद पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन फरहाद समजी करेंगे।

(IANS इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन