1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इंतज़ार खत्म, सलमान की 'सुल्तान' आज हुई रिलीज

इंतज़ार खत्म, सलमान की 'सुल्तान' आज हुई रिलीज

 Published : Jul 06, 2016 10:16 am IST,  Updated : Jul 06, 2016 10:16 am IST

सलमान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुल्तान' आज सिल्वरस्क्रीन पर रिलीज हुई। ‘सुल्तान’ रिलीज़ होने से पहले ही हाउसफुल हो गई थी।

Salman khan and Anushka Sharma- India TV Hindi
Salman khan and Anushka Sharma

नई दिल्ली: सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' के रिलीज़ होने का इंतज़ार आज खत्म हो गया। सलमान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुल्तान' आज सिल्वरस्क्रीन पर रिलीज हुई। ‘सुल्तान’ रिलीज़ होने से पहले ही हाउसफुल हो गई थी। जाहिर सी बात है कि सलमान खान के लिए प्यार और पागलपन उनके फैन्स के सर चढ़ कर बोल रहा है। फिल्म का डायरेक्शन अली अब्बास जफर ने किया है।

यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म हरियाणवी पहलवान सुल्तान अली खान की कहानी पर आधारित है। फिल्म में सलमान खान पहलवान का किरदान निभाते हुए नजर आएंगे।

उनके अलावा अनुष्का शर्मा भी इसमें एक पहलवान की ही भूमिका में नजर आएंगी। इन दोनों ने ही अपने किरदारों में खरे उतरने के लिए काफी मेहनत की है। फिल्म में एक पहलवान की तरह भारी और फिट दिखने के लिए सलमान ने अपना वजन भी बढ़ाया था। फिल्म में रणदीप हुड्डा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Salman Khan
Salman Khan

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन