1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस ने मध्य प्रदेश में की पेंटिंग, तस्वीरें हुई वायरल

सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस ने मध्य प्रदेश में की पेंटिंग, तस्वीरें हुई वायरल

 Published : Feb 06, 2020 02:35 pm IST,  Updated : Feb 06, 2020 03:30 pm IST

सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस आईफा 2020 की प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए मध्य प्रदेश में थे। जहां दोनों पेंटिंग एग्जीबिशन में भी गए।

salman khan and jacqueline fernandez- India TV Hindi
सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस

सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस हाल ही में आईफा 2020 की प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए मध्यप्रदेश गए थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दोनों मध्य प्रदेश में लोकल गोंड पेंटिंग एक्जीबिशन में भी नजर आए। जहां दोनों ने पेंटिग में अपना हाथ भी आजमाया।

 गोंड पेंटिंग वो कला है जो गोंड समुदाय द्वारा लोक और जनजातीय कला के आधार पर सदियों से जीवित रखी गई है। गोंड चित्रकारी पहले दीवारों पर उकेरी जाती थी। मिट्टी की दीवारों पर गेरू या अन्य रंगों से प्रकृति के नजारों और जानवरों के चित्र उकेरे जाते थे। धीरे धीरे यह कला दीवारों से निकल कर कैनवास तक आ गई लेकिन अभी भी मध्य प्रदेश में इस कला को जीवित रखने में कामयाबी मिली है। 

salman khan
सलमान खान

सभी जानते हैं सलमान खान को पेंटिग का बहुत शौक है। एक्टिंग के अलावा वह अक्सर पेंटिग करते हैं। सलमान ने तो पेंटिंग में हाथ आजमाया, साथ ही जैकलीन ने भी  पेंटिग करने की कोशिश की। गोंड पेंटिग पहले दीवारों पर बनाई जाती थी मगर अब केनवॉस पर बनने लगी हैं।

salman khan and jacqueline fernandez
सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस

पेंटिग एग्जीबिशन में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस आर्टिस्ट से बात करते नजर आए। इतना ही नहीं दोनों सितारों ने आर्टिस्ट और वहां मौजूद लोगों के साथ कई तस्वीरें भी खिंचवाईं।

salman khan
सलमान खान

सलमान खान ने आईफा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपना मध्य प्रदेश से कनेक्शन भी बताया। सलमान खान का जन्म इंदौर में हुआ है और उन्होंने बचपन के कई खूबसूरत पल वहां बिताए हैं।

आपको बता दें सलमान खान इस साल आईफा 2020 होस्ट करने वाले हैं। यह इवेंट 27-29 मार्च को इंदौर में होगा। वहीं एक फंक्शन 21 मार्च को भोपाल में भी होगा।

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन