1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की फिल्म 'भारत' का गाना 'जिंदा' कल होगा रिलीज

सलमान खान की फिल्म 'भारत' का गाना 'जिंदा' कल होगा रिलीज

 Published : May 16, 2019 01:19 pm IST,  Updated : May 16, 2019 01:23 pm IST

सलमान खान की फिल्म 'भारत' का चौथा गाना जिंदा कल रिलीज होने जा रहा है। गाने का नाम 'जिंदा' है। गाने के रिलीज की जानकारी सलमान खान ने सोशल मीडिया पर दी है।

Bharat New Song- India TV Hindi
Bharat New Song Image Source : INSTAGRAM

सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म भारत 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर और तीन गाने रिलीज हो चुके हैं। अब फिल्म का चौथा गाना 'जिंदा' रिलीज होने जा रहा है। गाने के रिलीज होने की जानकारी सलमान खान ने सोशल मीडिया पर दी है।

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर भारत का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- जिंदा हूं मैं तुझमें, तुझमें रहूंगा जिंदा। जिंदा गाना कल रिलीज होगा।

फिल्म के रिलीज हुए दो गानों में सलमान खान कटरीना कैफ के साथ रोमांस करते नजर आए थे वहीं एक गाने में दिशा पाटनी के साथ नजर आए थे।

फिल्म भारत में सलमान खान के 5 अलग-अलग लुक नजर आने वाले हैं। जिसमें वह 18 साल के जवान लड़के से लेकर 70 साल के बूढ़े तक का रोल निभाते नजर आने वाले हैं। 

फिल्म में सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी और तब्बू अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया है। अब सभी को बस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। भारत का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। सलमान खान और कटरीना कैफ तीसरी बार अली अब्बास जफर के साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले वह 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' फिल्म में काम कर चुके हैं।

फिल्म का ट्रेलर:

Also Read:

17 साल बाद अपने गांव पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत, मां की इच्छा पर कटाए बाल

प्रिया प्रकाश वॉरियर ने रोशन अब्दुल रहूफ के साथ रिलेशनशिप की बात पर तोड़ी चुप्पी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन