1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान और सोनाक्षी को लेकर गुलशन ग्रोवर ने कही ये बात

सलमान और सोनाक्षी को लेकर गुलशन ग्रोवर ने कही ये बात

 Published : Jan 03, 2017 06:47 pm IST,  Updated : Jan 03, 2017 06:47 pm IST

हमारे फिल्मी सितारे अपने अभिनय से तो दर्शकों का मनोरंजन करते ही हैं। इसके अलावा भी उनमें काफी चीजों का हुनर है। दिग्गज अभिनेता गुलशन का कहना है कि अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा...

sona- India TV Hindi
sona

मुंबई: हमारे फिल्मी सितारे अपने अभिनय से तो दर्शकों का मनोरंजन करते ही हैं। इसके अलावा भी उनमें काफी चीजों का हुनर है। जैसे कई सितारे ऐसे हैं जो अभिनय के साथ अपनी आवाज का जादू भी दर्शकों पर खूब चलाते हैं। ऐसे ही एक हुनर के बारे में हाल ही में बॉलीवुड के बैड मैन कहे जाने वाले गुलशन ग्रोवर ने बताया है। दिग्गज अभिनेता गुलशन का कहना है कि अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अच्छे चित्रकार हैं।

इसे भी पढ़े:-

मुंबई में एक कला प्रदर्शनी के उद्घाटन के लिए आए गुलशन ने कहा, "एक कलाकार के तौर पर मैं कला की प्रशंसा कर सकता हूं, लेकिन मैं कोई चित्रकार नहीं हूं। हालांकि कई बॉलीवुड कलाकार इस कला में कुशल हैं। सलमान एक अच्छे चित्रकार हैं और मैंने सुना है कि सोनाक्षी भी अच्छी चित्रकारी करती हैं।" गुलशन आखिरी बार वेब श्रृंखला 'बैड मैन' में नजर आए थे।

उन्होंने कहा, "यह डिजिटल वेब दर्शकों के लिए भारत की पहली मॉक्यूमेंटरी फीचर फिल्म है। इसमें काम करके मैं बेहद खुश हूं। 'बैड मैन' सैन फ्रांसिस्को समेत कई फिल्म समारोहों में दिखाई गई थी।"

गुलशन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बहन होगी तेरी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और श्रुति हासन मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन