1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान अपनी भांजी आयत को दुलार करते आए नजर, देखिए क्यूट वीडियो

सलमान खान अपनी भांजी आयत को दुलार करते आए नजर, देखिए क्यूट वीडियो

 Published : Jan 22, 2021 11:10 pm IST,  Updated : Jan 22, 2021 11:10 pm IST

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपनी भांजी को दुलार करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Salman Khan - India TV Hindi
SALMAN KHAN  Image Source : INSTAGRAM/BEINGSALMANKHAN/SCREENSHOT

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए नए-नए वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में सलमान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। सलमान की ओर से शेयर किया गया ये वीडियो बाकी सभी वीडियोज से अलग और काफी खास है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में सलमान अपनी भांजी आयत शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान अपनी भांजी को दुलार कर रहे हैं।

अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' OTT पर नहीं बड़े पर्दे पर होगी रिलीज

इस दौरान वो 'तू जो मिला' गाने पर अपनी भांजी को गोद में लिए बहुत ही प्यार से उसकी तरफ देखते हुए उसे दुलार कर रहे हैं। वहीं आयत भी सलमान के साथ बड़े आराम से इस पल का आनंद ले रही हैं। आयत ने पीले रंग का फ्रॉक पहन रखा है जिसमें वो काफी क्यूट दिख रही हैं। 

शाहरुख खान ने पूल खेलते हुए दिया बड़ा मैसेज, लंबे बालों में बेहद हैंडसम लगे किंग खान   

इस प्यारे से वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है। अबतक इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। बता दें कि सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने साल 2019 के दिसंबर में आयत को जन्म दिया था। सलमान अपनी बहन और उनके दोनों बच्चों से बहुत प्यार करते हैं।    

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन