Sunday, March 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: पनवेल फार्महाउस में ट्रैक्टर चलाते नज़र आए सलमान खान, जोत रहे हैं खेत

Watch: पनवेल फार्महाउस में ट्रैक्टर चलाते नज़र आए सलमान खान, जोत रहे हैं खेत

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Jul 20, 2020 06:30 am IST, Updated : Jul 20, 2020 08:20 am IST

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पानी से लबालब भरे खेत में ट्रैक्टर चलाते दिखाई दे रहे हैं।

salman khan farming - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @BEINGSALMANKHAN सलमान खान ने खेत में चलाया ट्रैक्टर

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में समय बिता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कई फोटोज शेयर की थी, जिसमें वो मिट्टी में सने या फिर लहलहाती फसलों को देखकर खुश हो रहे थे। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ट्रैक्टर चलाते खेत जोतते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को फैंस पसंद कर रहे हैं और ये तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो में आसमान में खूब बादल छाए हुए हैं। हल्की बूंदा-बांदी भी हो रही है, लेकिन सलमान अपने काम में तत्परता से जुटे हुए हैं। वो पानी से लबालब भरे खेत में ट्रैक्टर चलाकर उसे जोत रहे हैं। वो कभी ट्रैक्टर के पीछे खड़े हो जाते हैं तो कभी मिट्टी में कूद जाते हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'किसानी..।"

खेती-बाड़ी में दिखी सलमान खान की मेहनत, कहा-किसानों का सम्मान करो

इससे पहले सलमान ने एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वो मिट्टी में सने नजर आ रहे थे। तस्वीर से लग रहा है कि वो अपने फॉर्महाउस में खेती कर रहे हैं। तस्वीर के कैप्शन में सलमान ने लिखा है- सभी किसानों के लिए सम्मान।

हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो पहाड़ों की हरी-भरी वादियों में झरने के पास टहलते नज़र आए थे। एक तस्वीर में सलमान खान लहराती फसल के बीचोबीच खड़े दिखें। इस तस्वीर के कैप्शन में सलमान ने लिखा था- "दाने दाने पर लिखा होता है खाने वाले का नाम.. जय जवान! जय किसान!" 

अपने फार्महाउस में लहराती फसल देख खुश हुए सलमान खान, लिखा- जय जवान जय किसान...

सलमान खान के बॉडीगार्ड ने उनका एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो मॉनसून एन्जॉय करते नज़र आ रहे थे। शेरा ने सलमान का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "लीजेंड को फॉलो करते हुए। मेरे मालिक।" इसमें सलमान झील के पास या नदी के किनारे प्रकृति की खूबसूरती को एन्जॉय कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो सलमान के पनवेल फार्महाउस का है, जहां सलमान एक्सप्लोर कर रहे हैं।

Watch: मॉनसून एन्जॉय करते दिखे सलमान खान, बॉडीगार्ड शेरा ने शेयर किया वीडियो

सलमान खान अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं। कोरोना वायरस के कारण अभी भले ही फिल्मों की शूटिंग शुरू नहीं हुई है, लेकिन सलमान ने वर्कआउट में कोई कोताही नहीं बरती है। उनके मसल्स को देख फैंस दीवाने हो रहे हैं। 

फिल्मों की बात करें तो सलमान फिल्म 'राधे' में दिखाई देंगे। दिशा पाटनी के साथ इस एक्शन ड्रामा फिल्म के इस साल ईद पर रिलीज होने की उम्मीद थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण इसमें देरी हुई है। इसमें रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी हैं।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement