1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. खेती-बाड़ी में दिखी सलमान खान की मेहनत, कहा-किसानों का सम्मान करो

खेती-बाड़ी में दिखी सलमान खान की मेहनत, कहा-किसानों का सम्मान करो

 Published : Jul 14, 2020 05:39 pm IST,  Updated : Jul 15, 2020 06:18 am IST

सलमान खान अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं। कोरोना वायरस के कारण अभी भले ही फिल्मों की शूटिंग शुरू नहीं हुई है, लेकिन सलमान ने वर्कआउट में कोई कोताही नहीं बरती है। उनके मसल्स को देख फैंस दीवाने हो रहे हैं।

SALMAN KHAN- India TV Hindi
खेती-बाड़ी में दिखी सलमान खान की मेहनत Image Source : @BEINGSALMAN

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपने पनवेल फार्महाउस में समय बिता रहे हैं। सलमान ने एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो मिट्टी में सने नजर आ रहे हैं। तस्वीर से लग रहा है कि वो अपने फॉर्महाउस में खेती कर रहे हैं। तस्वीर के कैप्शन में सलमान ने लिखा है- सभी किसानों के लिए सम्मान

अपने फार्महाउस में लहराती फसल देख खुश हुए सलमान खान, लिखा- जय जवान जय किसान...

हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो पहाड़ों की हरी-भरी वादियों में झरने के पास टहलते नज़र आए थे। एक तस्वीर में सलमान खान लहराती फसल के बीचोबीच खड़े  दिखें। इस तस्वीर के कैप्शन में सलमान ने लिखा था-   "दाने दाने पर लिखा होता है खाने वाले का नाम.. जय जवान! जय किसान!" 

Watch: मॉनसून एन्जॉय करते दिखे सलमान खान, बॉडीगार्ड शेरा ने शेयर किया वीडियो

इससे पहले सलमान खान के बॉडीगार्ड ने उनका एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो मॉनसून एन्जॉय करते नज़र आ रहे थे। शेरा ने सलमान का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "लीजेंड को फॉलो करते हुए। मेरे मालिक।" इसमें सलमान झील के पास या नदी के किनारे प्रकृति की खूबसूरती को एन्जॉय कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो सलमान के पनवेल फार्महाउस का है, जहां सलमान एक्सप्लोर कर रहे हैं।

सलमान खान अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं। कोरोना वायरस के कारण अभी भले ही फिल्मों की शूटिंग शुरू नहीं हुई है, लेकिन सलमान ने वर्कआउट में कोई कोताही नहीं बरती है। उनके मसल्स को देख फैंस दीवाने हो रहे हैं। 

फिल्मों की बात करें तो सलमान फिल्म 'राधे' में दिखाई देंगे। दिशा पाटनी के साथ इस एक्शन ड्रामा फिल्म के इस साल ईद पर रिलीज होने की उम्मीद थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण इसमें देरी हुई है। इसमें रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन