1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान ने किया ऐलान, इस दिन करेंगे यूलिया से शादी!

सलमान ने किया ऐलान, इस दिन करेंगे यूलिया से शादी!

 Published : Sep 02, 2016 12:41 pm IST,  Updated : Sep 02, 2016 12:41 pm IST

सलमान खान की शादी की को लेकर अक्सर मीडिया में खबरे आती रहती हैं। सलमान के फैंस लंबे वक्त से यही जानने की कोशिश कर रहे हैं कि वह आखिर कब और किससे शादी करेंगे। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की तारीख का ऐलान कर दिया है।

Salman Khan and Iulia Vantur- India TV Hindi
Salman Khan and Iulia Vantur

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की शादी की को लेकर अक्सर मीडिया में खबरे आती रहती हैं। सलमान के फैंस लंबे वक्त से यही जानने की कोशिश कर रहे हैं कि वह आखिर कब और किससे शादी करेंगे। सलमान से जब भी उनकी शादी के बारे में जिक्र किया जाता वह इसे टाल देते। लेकिन हाल ही में उन्होंने खुद अपनी शादी को लेकर बात की है इतना ही नहीं उन्होंने अपनी शादी की तारीख तक बता दी है। खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि वह इसी साल शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं।

इसे भी पढ़े:-

खबरों के मुताबिक सलमान ने हाल ही में अपने ब्रांद्रा स्थित घर में एक प्राइवेट पार्टी का आयोजन किया था। इसमें हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ में शामिल हुए थे। इसी पार्टी में सलमान ने अपनी शादी का भी ऐलान कर दिया। उन्होंने बताया कि वह इसी साल अपनी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वेंतूर से शादी करने वाले हैं।

सलमान चाहते हैं कि उनकी शादी उनकी शादी उनके माता पिता सलीम खान और सलमा खान की शादी की 52वीं सालगिराह पर हो। खबरों के अनुसार सूत्रों का कहना कि शादी में केवल 15-20 लोग ही शामिल किए जाएंगे, यह बेहद साधे ढंग से होगी।

बता दें कि, सलमान और यूलिया के अफेयर्स की खबरें पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में छाई हुई है। लेकिन इन दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्त को लेकर खुलकर बात नहीं की। पिछले दिनों जब यूलिया से पूछा गया कि क्या वह सलमान से प्यार करती हैं? तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा था कि, "नहीं, हम सिर्फ दोस्त हैं। दोस्त मतलब सिर्फ दोस्त, प्यार नहीं।" लेकिन अब सलमान के शादी का ऐलान करने के बाद उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन