1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'राधे' में गौतम गुलाटी के लुक में टैटू और हेयरकट का आइडिया सलमान खान ने दिया था

'राधे' में गौतम गुलाटी के लुक में टैटू और हेयरकट का आइडिया सलमान खान ने दिया था

 Published : May 15, 2021 10:26 pm IST,  Updated : May 15, 2021 10:26 pm IST

गौतम गुलाटी ने बताया टैटू और बाल कटवाने का आइडिया सलमान सर ने ही दिया था और मुझे खुशी है कि हमने इसका पालन आखिर तक किया।

गौतम गुलाटी- India TV Hindi
गौतम गुलाटी Image Source : INSTAGRAM- GAUTAM GULATI

मुंबई: फिल्म राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई में गिरगिट की भूमिका निभाने वाले अभिनेता गौतम गुलाटी ने याद किया है कि कैसे फिल्म के मुख्य अभिनेता सलमान खान ने उनके लुक को तय करने में विशेष रुचि ली। गौतम कहते हैं कि उन्होंने ओटीटी पर शो देखे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनके अपने कैरेक्टर की बारीकियां सही हैं।

उन्होंने कहा, "मैंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई शो देखे, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नकारात्मक चरित्र के शेड्स को कैसे निखारा जाए, लुक से लेकर एक्सप्रेशन तक और भी बहुत कुछ। फिर, मैंने सलमान सर के विश्वास के साथ गिरगिट में अपने शेड्स जोड़े और इस तरह यह चरित्र जीवन में लाया गया।"

अभिनेता ने कहा कि उन्होंने एक्शन दृश्यों के लिए बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण भी लिया। उन्होंने यह बात भी साझा की कि कैसे सलमान खान ने इस फिल्म में उनके लुक को लेकर काफी सहायता की।

अभिनेता ने कहा, टैटू और बाल कटवाने की अवधारणा भी सलमान सर ने ही तय की थी और मुझे खुशी है कि हमने इसका पालन आखिर तक किया। एक्शन दृश्यों के लिए बहुत प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है और कई बार तो यह सुबह से रात तक चलती है। यह फिल्म हाल ही में भारत में एक डिजिटल पे-पर-व्यू प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है।

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन