मुंबई: सलमान खान फिल्म 'रेस 3' के साथ डिस्ट्रीब्यूशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, "बिजनेस के लिहाज से सलमान की कंपनी द्वारा उठाया गया यह बड़ा कदम है क्योंकि सलमान अभी तक कई बड़ी फिल्मो को प्रोड्यूस कर चुके हैं, जिसमें 2015 की बजरंगी भाईजान भी शामिल हैं और अब डिस्ट्रीब्यूशन में कदम रखने के साथ सलमान फिल्मों तक विस्तृत पहुंच में अपना महत्वपूर्ण पक्ष रख सकेंगे।"
Related Stories
'रेस 3' को सलमान के प्रोडक्शन हाउस द्वारा वितरित किया जाएगा और उनके पिता सलीम खान निजी रूप से इसे देखेंगे।
'रेस 3' के अलावा सलमान 'भारत' में भी व्यस्त हैं, जिसे सुल्तान के निर्देशक अली अब्बास जफर निर्देशित करेंगे।