नई दिल्ली: निर्देशक अली अब्बास जफर का कहना है कि सुपरस्टार सलमान खान की आगामी फिल्म 'भारत' के प्री-प्रोडक्शन का काम पूरे जोर-शोर से चल रहा है। जफर ने ट्वीट कर कहा, "फिल्म 'भारत' की तैयारियों को लेकर हम पूरे जोश में हैं। जल्द ही आपको इससे जुड़ी बहुत सी रोचक जानकारियां मिलेंगी।"
Related Stories
सलमान के साथ निर्देशक अब्बास की यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले सलमान ने 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' में उनके साथ काम किया है। 'भारत' 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म आधिकारिक रूप से वर्ष 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओडी टू माइ फादर' से प्रेरित है।
अफवाहों की मानें तो यह फिल्म सलमान खान की अब तक की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म है। इस फिल्म का बजट 200 करोड़ रखा गया है। यानी इस फिल्म का बजट टाइगर जिंदा है से भी ज्यादा है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान खान 17 साल के लड़के से लेकर 70 साल के बूढ़े तक का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म में सलमान अलग-अलग अवतार में नजर आएंगे। इन सबमें स्पेशल इफेक्ट का काफी खर्च आएगा इस वजह से फिल्म का बजट ज्यादा है।