1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान के खिलाफ वीडियो-टिप्पणी पोस्ट नहीं कर सकेंगे केआरके, अदालत ने लगाई रोक

सलमान खान के खिलाफ वीडियो-टिप्पणी पोस्ट नहीं कर सकेंगे केआरके, अदालत ने लगाई रोक

 Written By: PTI
 Published : Jun 24, 2021 09:34 am IST,  Updated : Jun 24, 2021 09:34 am IST

दीवानी अदालत के न्यायाधीश सी वी मराठे ने सलमान खान द्वारा कमाल खान के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे में यह अंतरिम आदेश पारित किया।

salman khan kamaal khan mumbai court latest news in hindi - India TV Hindi
सलमान खान के खिलाफ वीडियो-टिप्पणी पोस्ट नहीं कर सकेंगे केआरके, अदालत ने लगाई रोक  Image Source : INSTAGRAM: BEINGSALMANKHAN/@KAMAALRKHAN

मुंबई की एक अदालत ने अभिनेता कमाल आर खान को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के खिलाफ सोशल मीडिया पर कोई भी अपमानजनक पोस्ट या वीडियो अपलोड करने से अस्थायी रूप से रोक दिया। दीवानी अदालत के न्यायाधीश सी वी मराठे ने सलमान खान द्वारा कमाल खान के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे में यह अंतरिम आदेश पारित किया। 

सलमान खान और उनके उपक्रमों ने सलमान खान के खिलाफ कमाल खान द्वारा पोस्ट किए गए अपमानजनक ट्वीट और वीडियो के लिए मुकदमा दायर किया है। डीएसके लीगल के माध्यम से दायर मुकदमे में दावा किया गया है कि मानहानिकारक टिप्पणी करने के अलावा, कमाल खान ने सलमान खान के पंजीकृत ट्रेडमार्क ‘बीइंग ह्यूमन’ पर धोखाधड़ी, हेरफेर और धनशोधन में शामिल होने का भी आरोप लगाया है। 

सलमान खान और सोनू सूद से बौने कलाकारों ने लगाई मदद की गुहार, पिछले लॉकडाउन से नहीं है मिला काम

अदालत ने बीते बुधवार को कमाल खान, उनके एजेंटों को सलमान खान, उनके व्यवसाय, वर्तमान या भविष्य की परियोजनाओं, जिसमें "राधे" (सलमान खान-अभिनीत फिल्म जो पिछले महीने रिलीज़ हुई) शामिल है, के संबंध में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से वीडियो बनाने और अपलोड करने, पोस्ट करने, फिर से पोस्ट करने, ट्वीट करने, री-ट्वीट करने, साक्षात्कार देने, संबंधित, संचार, अपलोड करने, प्रिंट करने, प्रकाशित करने, फिर से प्रकाशित करने से रोक दिया। 

यह रोक मुकदमे के अंतिम निपटारे तक जारी रहेगी। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि एक व्यक्ति की पहचान उसके नाम से होती है और एक अच्छा नाम किसी भी धन से बेहतर होता है। अदालत ने मामले की सुनवाई 2 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन