1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'भारत' के पहले लुक में बुजुर्ग के बाद नए पोस्टर में जवां नजर आए सलमान खान

'भारत' के पहले लुक में बुजुर्ग के बाद नए पोस्टर में जवां नजर आए सलमान खान

 Published : Apr 16, 2019 11:15 am IST,  Updated : Apr 16, 2019 11:24 am IST

सलमान खान कीआने वाली फिल्म 'भारत' का एक और पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में सलमान खान जवां नजर आ रहे हैं।

Bharat new poster- India TV Hindi
Bharat new poster Image Source : INSTAGRAM/SALMAN KHAN

सलमान खान(Salman khan) की आने वाली फिल्म भारत(Bharat) का एक और पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में सलमान खान का नया लुक नजर आ रहा है। इस लुक में सलमान खान जवान नजर आ रहे हैं। कल रिलीज हुए पोस्टर में सलमान खान बुजुर्ग लग रहे थे। वहीं इस लुक में वह जवां नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने अपना यह लुक शेयर किया है। सलमान खान ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- 'जवानी हमारी जानेमन थी।'

फिल्म भारत में सलमान खान 18 साल के  लड़के से लेकर 70 साल के बुजुर्ग तक के रोल में दिखेंगे। भारत में सलमान खान 6 अलग-अलग लुक में नजर आएंगे।  यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ और दिशा पाटनी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म में जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर भी एक अलग अंदाज में देखने को मिलेंगे।

भारत का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। अली अब्बास जफर और सलमान खान की जोड़ी तीसरी बार साथ काम कर रही है। इससे पहले दोनों ने साथ में सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्म साथ बनाई है। उम्मीद की जा रही है कि इन दो फिल्मों की तरह यह फिल्म भी सुपरहिट होगी और नए रिकॉर्ड कायम करेगी।

कटरीना कैफ ने भी फिल्म 'भारत' से कल अपना लुक शेयर किया था। फिल्म का ट्रेलर 24 अप्रैल को रिलीज होने जा रहा है।

भारत में सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी और तब्बू अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है।

फिल्म का टीज़र:

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक  करें।

Also Read:

सोनम कपूर ने करीना कपूर खान के सोशल मीडिया पर ना होने को लेकर कही ये बात

आर्यन खान से जाह्नवी कपूर तक ये 10 स्टार किड्स लोकसभा चुनाव 2019 में पहली बार करेंगे वोट

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन