1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने क्यों बताया खुद को नौ बच्चों का बाप'

सलमान खान ने क्यों बताया खुद को नौ बच्चों का बाप'

 Published : Oct 31, 2015 02:57 pm IST,  Updated : Nov 01, 2015 10:09 am IST

नई दिल्ली:- बॉलीवुड के दबंग सलमान खान  आखिर क्यों खुद को 'नौ' बच्चो का बाप बता रहे हैं। अरे चौंकिए मत सलमान सचमुच में 'नौ' बच्चों के पिता नहीं बने हैं, दरअसल उनकी आने वाली

सलमान खान ने क्यों...- India TV Hindi
सलमान खान ने क्यों बताया खुद को नौ बच्चों का बाप?

नई दिल्ली:- बॉलीवुड के दबंग सलमान खान  आखिर क्यों खुद को 'नौ' बच्चो का बाप बता रहे हैं। अरे चौंकिए मत सलमान सचमुच में 'नौ' बच्चों के पिता नहीं बने हैं, दरअसल उनकी आने वाली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। प्रोमो में वह नटखट अंदाज में शीशे के सामने खड़े होकर खुद को 'नौ' बच्चों का बाप बता रहे हैं और दूसरे ही पल अपनी मूंछे हटाकर कहते हैं खुद से कह रहे हैं कि, 'अब नो (No) बच्चों के बाप लग रहे हो....।'

इसे भी पढ़े:- सलमान खान ने लूलिया से अपनी सगाई की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

फिल्म के इस सीन में वह ऐसा मैथली (सोनम कपूर) को मनाने के लिए कर रहे हैं। सोनम किसी बात को लेकर उनसे रूठी हुई नजर आ रही हैं, तो इस पर (प्रेम) सलमान कहते हैं कि, "रानी साहिबा को हमारी मूंछे पसंद नहीं थी हमने मूंछ कटवा दी अब अगर उन्हें हमारी नाक पसंद नहीं आएगी तो हम इसे भी कटवा देंगे।"

सूरज बड़जात्या के निर्देखन में बनी सलमान और सोनम की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' दिवाली के खास मौके पर 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा अनुपम खेर, स्वरा भास्कर, दीपक डोबरियाल, अरमान कोहली और नील नितिन मुकेश भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अगली स्लाइड में देखिए सलमान का नटखट अंदाज:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन