1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने लूलिया से अपनी सगाई की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

सलमान खान ने लूलिया से अपनी सगाई की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

 Published : Oct 30, 2015 01:33 pm IST,  Updated : Oct 30, 2015 01:39 pm IST

नई दिल्ली: काफी दिनों से चर्चा थी कि सलमान खान ने रोमानियन मॉडल लूलिया वंतूर से गुपचुप सगाई कर ली हैं। और 2016 में वो शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे। लेकिन इन सब

सलमान खान ने अपनी सगाई...- India TV Hindi
सलमान खान ने अपनी सगाई की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली: काफी दिनों से चर्चा थी कि सलमान खान ने रोमानियन मॉडल लूलिया वंतूर से गुपचुप सगाई कर ली हैं। और 2016 में वो शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे। लेकिन इन सब बातों को जल्द ही सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने फालतू करार दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया ट्विटर पर पोस्ट किया, “उन सब बातों को सच मानना जरूरी नहीं हैं जो आप अखबारों और वेहसाइट्स पर पढ़तें हो...सच में क्या फालतू की खबरें ये लोग लिखा करते हैं।”

Arpita

अब सलमान खान खुद ऐसी खबरों पर खुलकर बोलते हुए नजर आए हैं। जल्द ही फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में दिखने वाले सलमान ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वो ऐसी खबरों से परेशान है क्योंकि वास्तव में उनके माता-पिता को इससे परेशान हो रही हैं।

ये भी पढ़ें- सलमान और सिल्वेस्टर दिखेंगे संग, लेकिन ‘सुल्तान’ में नहीं ‘दी एक्सपेंडिबल्स’ में

“मेरे बारे में बहुत सारी बातें हैं जो चर्चा का विषय बनी हुई हैं, लेकिन वो सब झूठ हैं। हां, मैं पढ़ता हूं जो मेरे बारे में लिखा जाता है, सुनता हूं जो मेरे बारे कहा जाता है, और मेरा जवाब आप सभी के सवालों के लिए ये होगा कि मैं उससे काफी उदासीन हूं। छोटी-छोटी बातें मुझे बिल्कुल परेशान नहीं करती, लेकिन वे मेरे माता-पिता को परेशान करती हैं। और वास्तव में ये मुझे परेशान करता हैं”, सलमान ने कहा था।

सलमान खान का नाम वैसे तो कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा जा चुका है, लेकिन असल में सलमान किसी से भी शादी करने वाले नहीं हैं।

आगे भी पढ़ें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन