1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान का बड़ा ऐलान, ईद 2021 में रिलीज करेंगे अगली फिल्म 'कभी ईद, कभी दिवाली'

सलमान खान का बड़ा ऐलान, ईद 2021 में रिलीज करेंगे अगली फिल्म 'कभी ईद, कभी दिवाली'

 Published : Jan 10, 2020 02:50 pm IST,  Updated : Jan 10, 2020 02:55 pm IST

सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला 2021 की ईद पर लेकर आ रहे हैं- 'कभी ईद, कभी दिवाली'

ईद 2021 में रिलीज करेंगे...- India TV Hindi
ईद 2021 में रिलीज करेंगे अगली फिल्म 'कभी ईद, कभी दिवाली'

मुंबई: सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला एक बार फिर साथ काम करने के लिए तैयार हैं। सलमान खान ने आज अपनी एक और फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है। सलमान खान-साजिद नाडियाडवाला ने साथ में आखिरी फ़िल्म 'किक' की थी जो 2014 की ईद में रिलीज़ हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने में सफ़ल रही थी। साथ ही, साजिद नाडियाडवाला ने इस फ़िल्म के साथ निर्देशक के तौर पर डेब्यू किया था।

साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान अब अगली फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' के साथ आने जा रहे हैं, जिसे फरहाद सामजी निर्देशित करेंगे। यह फिल्म 2021 की ईद पर रिलीज होगी। फिल्म की कहानी और निर्माण, साजिद नाडियाडवाला द्वारा किया गया है।

सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी आधिकारिक घोषणा की है और लिखते है," Announcing my next film... KABHI EID KABHI DIWALI .... STORY & PRODUCED BY SAJID NADIADWALA ... DIRECTED by FARHAD SAMJI... EID 2021

साजिद नाडियाडवाला और फरहाद सामजी की आखिरी रिलीज़ 'हाउसफुल 4' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है और शानदार कमाई के साथ फ़िल्म ने 200 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना ली है। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन