1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने शेयर किया भांजी अलिजेह अग्निहोत्री का वीडियो, लिखी ये खास बात

सलमान खान ने शेयर किया भांजी अलिजेह अग्निहोत्री का वीडियो, लिखी ये खास बात

 Published : Sep 17, 2021 02:38 pm IST,  Updated : Sep 17, 2021 07:54 pm IST

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भांजी अलिजेह का वीडियो शेयर किया है, जिसे 23 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

salman khan shares niece Alizeh Agnihotri video goes viral actor praise her - India TV Hindi
सलमान खान ने भांजी अलिजेह अग्निहोत्री की जमकर तारीफ की Image Source : INSTA: SALMANKHAN/ ALIZEHAGNIHOTRI

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री अपने एक विज्ञापन को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनके काम की तरफ सराहना हो रही है। सलमान ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस एड का वीडियो शेयर किया है और अपनी भांजी की जमकर तारीफ की है। बता दें कि अलिजेह, सलमान की बहन अलविरा खान और बहनोई अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं।

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर भांजी अलिजेह का विज्ञापन शेयर किया और कैप्शन में लिखा- 'अरे वाह, बेटा अलिजेह अग्निहोत्री खान आप कितनी अच्छी लग रही हैं... भगवान आपको आशीर्वाद दें।' इस पोस्ट में उन्होंने अलिजेह को भी टैग किया है।

Video: शाहरुख खान के OTT पर आने की खबरों के बीच सलमान खान का आया ये रिएक्शन

 

इस वीडियो में अलिजेह एक ज्वैलरी ब्रांड के एड में नज़र आ रही हैं। आउटफिट की बात करें तो उन्होंने ग्रीन कलर का क्रॉप टॉप और व्हाइट कलर की पैंट पहनी है। फैंस को उनके एक्सप्रेशंस बेहद शानदार लग रहे हैं।

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों विदेश में टाइगर 3 की शूटिंग में बिजी हैं। उनके साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी हैं। इसके अलावा वो 'अंतिम' फिल्म में भी दिखाई देंगे। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन