1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान साढ़े 6 महीने बाद शुरू की 'राधे' की शूटिंग, तस्वीर शेयर करके दी जानकारी

सलमान खान साढ़े 6 महीने बाद शुरू की 'राधे' की शूटिंग, तस्वीर शेयर करके दी जानकारी

 Published : Oct 04, 2020 06:25 pm IST,  Updated : Oct 04, 2020 06:25 pm IST

सलमान खानने कर्जत के एनडी स्टूडियो में शूटिंग शुरू कर दी है। यहां पर सलमान खान 15 दिन की शूटिंग करेंगे इसके बाद पैचवर्क के लिए बांद्रा के महबूब स्टूडियो में अंतिम शूटिंग को भी अंजाम दिया जाएगा।

SALMAN KHAN, RADHE- India TV Hindi
सलमान खान ने शुरू की 'राधे' की शूटिंग Image Source : INSTAGRAM- SALMAN KHAN

बॉलीवुड सुपरस्टार ने बिग बॉस 14 के प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग करने के बाद अब अपनी फिल्म 'राधे' की शूटिंग शुरू कर दी है। सलमान खानने कर्जत के एनडी स्टूडियो में शूटिंग शुरू कर दी है। यहां पर सलमान खान 15 दिन की शूटिंग करेंगे इसके बाद पैचवर्क के लिए बांद्रा के महबूब स्टूडियो में अंतिम शूटिंग को भी अंजाम दिया जाएगा। सरकार द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों का ध्यान रखककर शूटिंग की जा रही है। सलमान खान ने इंस्टाग3ाम पर तस्वीर शेयर करके शूटिंग की जानकारी दी है।

रणदीप हुड्डा ने शुरू की सलमान खान की मूवी 'राधे' के लिए डबिंग, हाल ही में हुई है सर्जरी

 प्रोडक्शन टीम ने स्टूडियो के करीब एक होटल बुक किया है, जहाँ सभी क्रू के रुकने की व्यवस्था है। सुरक्षा के लिए किसी भी सदस्य को शूटिंग की अवधि के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति से मिलने की अनुमति नहीं होगी। प्रोडक्शन से जु़ड़े एक सूत्र ने बताया कि “कोविड-19 परीक्षणों का पहला दौर संपूर्ण क्रू पर किया गया है और किसी का भी रिजल्ट पॉजिटिव नहीं आया है। लास्ट मिनट की कंफ्यूजन से बचने के लिए एक विशेष वीडियो के माध्यम से सेट पर फॉलो किये जाने वाले प्रोटोकॉल के बारे में सभी क्रू मेंबर्स को भी जानकारी दे दी गई है। सलमान सेट पर पूरी सावधानी बरतने में सटीक हैं, उनके सुझावों के साथ सेट पर एक डॉक्टर और एक विशेष टीम होगी जो जांच करेगी और सुनिश्चित करेगी कि स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है।

सलमान के भाई सोहेल खान और बहनोई अतुल अग्निहोत्री फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। बता दें, सलमान खान और दिशा पाटनी के अलावा इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ दिलचस्प किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे। फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा कर रहे हैं।

दिशा पाटनी ने शुरू की 'राधे' की तैयारी, नये प्रोजेक्ट का भी जल्द करेंगी ऐलान जल्द

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन