1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान इंटरनेट पर मचा रहे हैं धूम

सलमान खान इंटरनेट पर मचा रहे हैं धूम

 Published : Nov 14, 2017 07:13 pm IST,  Updated : Nov 14, 2017 07:13 pm IST

अभिनेता सलमान खान आजकल अपनी अपकमिंग मूवी ‘टाइगर जिंदा है’ को लेकर मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं।

tiger zinda hai- India TV Hindi
tiger zinda hai Image Source : PTI

मुंबई: अभिनेता सलमान खान आजकल अपनी अपकमिंग मूवी ‘टाइगर जिंदा है’ को लेकर मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। सलमान खान ने अपनी इस फिल्म का पहला लुक और ट्रेलर जारी करके अपने चाहने वालों को एक नायाब तोहफा दिया है। फिल्म के ट्रेलर ने इंटरनेट पर खूब धूम मचाया। जब से फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की घोषणा हुई थी तब से सलमान के फैंस सलमान की तस्वीरें और रिलीज तारीख को ट्विटर और फेसबुक पर ट्रेंड करा रहे थे।

निर्माताओं ने जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया और इस बार ट्विटर ने भी आधिकारिक तौर पर यह घोषणा कर दी कि यह ट्विटर पर ट्रेंड में रहा। बीते दिन सलमान ने अपनी अगली फिल्म 'रेस 3' की शूट की शुरुआत की घोषणा करते हुए एक तस्वीर साझा की थी, जिससे उन्होंने एकबार फिर मीडिया का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था।

सोमवार सुबह सलमान ने 'टाइगर जिंदा है' और 'रेस 3' से दो अलग-अलग तस्वीरों को साझा किया। कुल मिलाकर सलमान ही आजकल इंटरनेट पर छाए हुए हैं, अभी तो फिल्म की रिलीज में वक्त है लेकिन सलमान के फैंस अभी से टाइगर खान को इंटरनेट पर वायरल कर रहे हैं।

(इनपुट- आईएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन