मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आज सफलता की गारंटी बन चुके हैं। वह जिस भी फिल्म में होते हैं वह हिट होती ही है। 'सुल्तान' की कामयाबी के बाद हाल ही में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। पिछले दिनों खबर आई थी कि सलमान खान अब विलेन की भूमिका निभाते हुए दिखेंगे। कहा जा रहा है कि सलमान खान जल्द ही ‘रेस’ सीरीज की अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं।
इसे भी पढ़े:-
- जानिए क्या रहा ‘ढिशूम’ के पहले सप्ताह का कलेक्शन
- यूपी के इस अखाड़े में कुश्ती से पहले सलमान को पूजते हैं पहलवान
- सलमान खान ने बताई शादी की तारीख, इस दिन चढ़ेंगे घोड़ी
- आखिर किसने सलमान को बनाया ‘सुपरस्टार सलमान खान’
- बॉलीवुड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
खबरों के अनुसार इस फिल्म में वह सैफ अली खान की जगह दिखाई देंगे। 'रेस' की पिछली दो सीरीज में सैफ अली खान के किरदार को खूब पसंद किया गया था। साथ ही फिल्म को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि सलमान खान उन्हें इस फिल्म में रिप्लेस करने वाले हैं।
अगर यह खबर सही साबित होती है सलमान के फैंस के लिए यह दिलचस्प बात होगी। रेस में सैफ अली खान को नेगेटिव भूमिका में देखा गया था। अब अगर सलमान यह किरदार निभाते हैं तो यह देखना काफी रोचक होगा कि सलमान किस तरह इसे पर्दे पर निभाते हैं।
सैफ के लिए यह खबर थोड़ी परेशान करने वाली जरूर है। खबर यह भी है कि सलमान खान इस फिल्म के अलावा धूम-4 में भी नेगेटिव भूमिका निभाते हुए दिखेंगे। फिलहाल में अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सुल्तान की जश्न मना रहे हैं। साथ ही इन दिनों वह कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ट्यूबलाइट' की भी शूटिंग में व्यस्त हैं।









