1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने बताई शादी की तारीख, इस दिन चढ़ेंगे घोड़ी

सलमान खान ने बताई शादी की तारीख, इस दिन चढ़ेंगे घोड़ी

 Published : Jul 18, 2016 01:36 pm IST,  Updated : Jul 18, 2016 02:43 pm IST

सलमान खान आखिर कब घोड़ी पर चढ़ेंगे इस सवाल के जवाब का इंतजार उनके फैंस को लंब वक्त से है। उनका नाम तो कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा है लेकिन बात नहीं बन पाई। लेकिन हाल ही में सलमान ने अपनी शादी की तारीख की घोषणा कर दी है।

Salman Khan- India TV Hindi
Salman Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान आखिर कब घोड़ी पर चढ़ेंगे इस सवाल के जवाब का इंतजार उनके फैंस को लंबे वक्त से है। उनका नाम तो कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा है लेकिन बात नहीं बन पाई। अक्सर सलमान से यह सवाल पूछा जाता है और वह इसे हर बार कुछ न कुछ कहकर टाल ही देते हैं। पिछले दिनों आई खबरों के अनुसार कहा जा रहा था कि सलमान ने अब शादी करने का मन बना लिया है। हाल ही में सलमान ने खुद अपनी शादी की तारीख भी बता दी है। हालांकि सलमान यह तो बता ही चुके हैं कि उनकी मां और बहनें उन पर शादी के लिए दवाब बना रही हैं। इसके बाद दबंग खान ने हार मानते हुए शादी के लिए हांमी भर दी है। वैसे सलमान की शादी की तारीख भी हमेशा ही सुर्खियों में रहती है। लेकिन हाल ही में सलमान ने अपनी शादी की तारीख और महीना बता दिया है, लेकिन किस साल में यह उन्होंने नहीं बताया।

इसे भी पढ़े:-

दरअसल रविवार को सलमान खान भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की आत्मकथा 'एस अगेन्स्ट ऑड्स' के विमोचन समारोह में पहुंचे थे। इसी दौरान सानिया ने उनसे पूछ लिया कि वह कब शादी करेंगे, इसका जवाब देते हुए सलमान ने कहा, "18 नवंबर... यह 18 नवंबर पिछले 20-25 सालों से चल रहा है, कौन से साल में होगा... लेकिन होगा।" दरअसल इसी दिन उनके माता-पिता सलीम खान और सलमा खान की शादी हुई थी। 2 साल पहले 2014 में 18 नवंबर को ही उनकी लाडली बहन अर्पिता की भी शादी हुई थी।

सलमान खान पिछले काफी वक्त से अपनी रोमानियन गर्लफ्रेंड यूलिया वेंतूर के साथ रिश्ते को सुर्खियों में हैं। इन दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए देखा जा चुका है। यलिया को सलमान के अलावा उनके परिवार के साथ भी कई बार देखा जा चुका है। हालांकि इन दोनों में से किसी ने अपने रिश्ते को लेकर मीडिया के सामने खुलकर बात नहीं की।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन