1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर सलमान क्यों नहीं चाहते उनके जीवन पर बने फिल्म

आखिर सलमान क्यों नहीं चाहते उनके जीवन पर बने फिल्म

 Published : Jul 17, 2016 08:39 am IST,  Updated : Jul 17, 2016 08:52 am IST

सलमान खान की जिंदगी काफी विवादों से भरी रही है। उन्हें एक मुश्किल से छुटकारा मिलता है दूसरी उनकी लाइफ में शुरु हो जाती है। ऐसे में उनके कई फैंस को ऐसा लगता होगा कि उनके जीवन पर एक अच्छी खासी फिल्म बनाई जा सकती है। लेकिन...

salman- India TV Hindi
salman

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की जिंदगी काफी विवादों से भरी रही है। उन्हें एक मुश्किल से छुटकारा मिलता है दूसरी उनकी लाइफ में शुरु हो जाती है। ऐसे में उनके कई फैंस को ऐसा लगता होगा कि उनके जीवन पर एक अच्छी खासी फिल्म बनाई जा सकती है। लेकिन इस बारे में सलमान की सोच बिल्कुल अलग है। दबंग खान का मानना है कि उनका जीवन उबाऊ है और उस पर कोई भी बॉयोपिक नहीं बनाना चाहेगा। सलमान से जब उनके जीवन पर बॉयोपिक बनाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने यह बयान दिया।

इसे भी पढ़े:-

अभिनेता ने कहा, "मेरा जीवन काफी उबाऊ है। कोई भी इस पर बॉयोपिक नहीं बनाना चाहेगा। कई लोग इसे देख के मर जाएंगे।" सलमान से जब पूछा गया कि क्या वह किसी फिल्मकार को उनके जीवन पर फिल्म बनाने देंगे? उन्होंने कहा, "कभी नहीं, क्योंकि किसी को इसे लिखना होगा और इसे केवल मैं और मेरे भाई या बहन लिख सकते हैं और इसमें भी कुछ चीजें ऐसी हैं, जिसे वे अनजान हैं।" 'सुल्तान' के अभिनेता ने यह भी कहा कि उनके असल जीवन के किरदार को पर्दे पर कोई भी नहीं निभा सकता।

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सुल्तान' के लिए मिली सबसे अच्छी प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर सलमान ने कहा, "मुझे सबसे अच्छी प्रतिक्रिया यह मिली है कि लोग इस फिल्म को बार-बार देख रहे हैं। इससे ज्यादा क्या चाहिए?"

'सुल्तान' में सलमान खान एक पहलवान की भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा भी मुख्य किरदार में दिखी थीं। फिल्म में वह भी एक पहलवान की भूमिका में ही नजर आई हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन