1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान को जोधपुर की जेल में बितानी होगी आज की रात, जानिए और कौन-कौन हैं यहीं पर कैद

सलमान खान को जोधपुर की जेल में बितानी होगी आज की रात, जानिए और कौन-कौन हैं यहीं पर कैद

 Published : Apr 05, 2018 10:05 pm IST,  Updated : Apr 05, 2018 10:05 pm IST

सलमान खान को 20 साल पुराने लुप्त प्रजाति के दो काले हिरनों के शिकार के मामले एक अदालत ने 5 साल की सुनाई है। साथ ही उन पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। गौरतलब है कि यह मामला वर्ष 1998 का है। फैसले के तुरंत बाद ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया और आज की रात सलमान को जोधपुर की सेंट्रल जेल में ही बितानी पड़ेगी।

Salmna khan- India TV Hindi
Salmna khan

जोधपुर: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को 20 साल पुराने लुप्त प्रजाति के दो काले हिरनों के शिकार के मामले एक अदालत ने 5 साल की सुनाई है। साथ ही उन पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। गौरतलब है कि यह मामला वर्ष 1998 का है। फैसले के तुरंत बाद ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया और आज की रात सलमान को जोधपुर की सेंट्रल जेल में ही बितानी पड़ेगी। हालांकि अभिनेता को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल ले जाया गया है। कोर्ट के फैसले के बाद सलमान की दोनों बहनें अलविरा और अर्पिता अपने आंसू नहीं रोक पाईं और कोर्ट में वह रोने लगीं।

बता दें कि इसी जेल में दुष्कर्म आरोपी आसाराम बापू, भंवरी देवी हत्या मामले में आरोपी मलखान सिंह बिश्नोई और हाल ही में एक मुस्लिम मजदूर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार शंभू लाल रैगर बंद हैं। हालांकि सलमान की जमानत याचिका के दस्तावेज तैयार हो चुके हैं और शुक्रवार सुबह जोधपुर की सत्र अदालत में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। अगर जमानत नहीं होती है, तो सलमान को सप्ताहंत के कारण कम से कम तीन और दिन जेल में बिताने पड़ेंगे।

सलमान के साथ सह कलाकार सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम फिल्मकार सूरज बड़जात्या की फिल्म 'हम साथ साथ हैं' के लिए शूटिंग कर रहे थे। इन सभी को कणकणी गांव में काले हिरन के शिकार के मामले में बरी कर दिया गया है। मामले में आरोपी स्थानीय दुष्यंत सिंह को भी अदालत ने बरी कर दिया है। सलामन पर अदालत का फैसला आते ही बिश्नोई समुदाय के लोग अदालत के सामने नाचते हुए दिखाई दिए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन