1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘ट्यूबलाइट’ का फर्स्ट लुक जारी, सलमान खान बने सैनिक

‘ट्यूबलाइट’ का फर्स्ट लुक जारी, सलमान खान बने सैनिक

 Published : Aug 16, 2016 11:51 am IST,  Updated : Aug 16, 2016 11:51 am IST

सलमान खान इन दिनों कबीर खान के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की तैयारियों में जुटे हुए हैं। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया गया है। सलमान का यह तस्वीर पीछे की ओर से लिया गया है, इसमें उनकी पीठ नजर आ रही है।

salman- India TV Hindi
salman

नई दिल्ली: सलमान खान इन दिनों कबीर खान के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की तैयारियों में जुटे हुए हैं। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया गया है। सलमान का यह तस्वीर पीछे की ओर से लिया गया है, इसमें उनकी पीठ नजर आ रही है। इस तस्वीर में वह एक सैनिक की पोशाक में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में सलमान के साथ उनके बाकी साथी भी नजर आ रहे हैं। सभी ने इसमें अपने कंधे पर बंदूक टांगी हुई है। तस्वीर में लद्दाख की खूबसरूत लोकेशन भी नजर आ रही है। यह फिल्म 1962 में भारत और चीन के बीच हुए युद्ध पर आधारित है।

इसे भी पढ़े:- 

फिल्म का पहला लुक भारत की आजादी के दिन कबीर खान ने रिलीज किया था। खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि इस फिल्म में एक लव स्टोरी भी होगी। फिल्म में सलमान के साथ चीन की लोकप्रिय अभिनेत्री और सिंगर जू-जू मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। सलमान ने हाल ही में 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग खत्म की है, जो निर्धारित समय से एक दिन पहले ही खत्म कर दी गई है।

salman
salman

इस फिल्म में सलमान पहली बार कबीर खान के साथ काम नहीं कर रहे। यह हिट जोड़ी 2015 की अपनी सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की सफलता के बाद फिर से एक साथ लौटी है। इस जोड़ी ने पहली बार यशराज बैनर के तले बनी 2012 में आई एक्शन-रोमांटिक फिल्म 'एक था टाइगर' में काम किया था। खबरों के अनुसार कहा जा रहा था कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, सलमान के साथ मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। लेकिन कुछ वक्त के बाद ही खबर आई कि यह केवल अफवाह ही है। इस फिल्म को अगले साल ईद के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन