1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'द कपिल शर्मा शो' के पहले मेहमान होंगे सलमान खान, लेकिन वो अकेले नहीं आएंगे

'द कपिल शर्मा शो' के पहले मेहमान होंगे सलमान खान, लेकिन वो अकेले नहीं आएंगे

 Published : Dec 05, 2018 04:39 pm IST,  Updated : Dec 05, 2018 04:45 pm IST

कपिल शर्मा ने 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग शुरू कर दी है। शो के पहले गेस्ट सलमान खान होंगे।

The Kapil Sharma Show- India TV Hindi
The Kapil Sharma Show Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: कॉमेडियन-अभिनेता-निर्माता कपिल शर्मा की जिंदगी में अच्छे दिन लौट आए हैं। एक तरफ उनकी शादी की तैयारियां चल रही हैं। वो अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी रचाने जा रहे हैं, दूसरी तरफ कपिल ने ‘द कपिल शर्मा शो’ के नए संस्करण की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस शो के पहले सेलिब्रिटी मेहमान सलमान खान होंगे।

खास बात यह है कि सलमान खान इस शो में अकेले नहीं आएंगे। उनके साथ उनके भाई सोहेल खान, अरबाज खान और उनके पिता सलीम खान भी पहुंचेंगे। यह पहला मौका होगा जब पूरा ‘खान’दान किसी शो में इस तरह एकसाथ पहुंचेगा।

बता दें, कपिल के पिछले शो में साथ रहे चंदन, किकू शारदा और सुमोना चक्रवर्ती भी नए शो में उनके साथ होंगे। शो में रोशेल राव के साथ कॉमेडियन भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक भी नजर आएंगे। यह शो दिसंबर के आखिरी हफ्ते से ऑनएयर हो सकता है। देखिए शो का प्रोमो-

कपिल 12 दिसंबर को जलंधर में अपनी मंगेतर गिनी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपिल ने अपनी शादी का कार्ड शेयर करके लोगों से आशीर्वाद भी मांगा है।

कपिल की गर्लफ्रेंड गिन्नी ने चूड़ा सेरेमनी की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

हाल ही में कपिल शर्मा दीपिका और रणवीर के रिसेप्शन में भी शामिल हुए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन