1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हिट एंड रन केस LIVE: सलमान खान को 5 साल की सज़ा, जाएंगे ऑर्थर रोड जेल

हिट एंड रन केस LIVE: सलमान खान को 5 साल की सज़ा, जाएंगे ऑर्थर रोड जेल

 Published : May 06, 2015 06:53 am IST,  Updated : May 06, 2015 01:47 pm IST

नई दिल्ली:  मुंबई की सेशन्स कोर्ट ने सलमान खान गैर इरादतन हत्या के दोषी करार दिया है और उन्हें 5 साल की सज़ा दी गई है। कोर्ट ने माना कि सलमान खान गाड़ी चला रहे

हिट एंड रन केस LIVE: सलमान...- India TV Hindi
हिट एंड रन केस LIVE: सलमान खान को 5 साल की सज़ा, जाएंगे ऑर्थर रोड जेल

नई दिल्ली:  मुंबई की सेशन्स कोर्ट ने सलमान खान गैर इरादतन हत्या के दोषी करार दिया है और उन्हें 5 साल की सज़ा दी गई है। कोर्ट ने माना कि सलमान खान गाड़ी चला रहे थे और उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। कोर्ट ने कहा कि, 'सलमान खान के खिलाफ तमाम आरोप साबित हो रहे हैं।'

जाने LIVE अप्डेट्स:

- सज़ा सुनकर सलमान ने सिर पकड़ लिया।

- पहले सलमान का मेडिकल होगा उसके बाद आर्थर रोड जेल जाएंगे।

- 304(2) में सलमान खान आज ही जाएंगे जेल।

- कोर्ट से सिधे जेल जाएंगे सलमान खान।

- सलमान खान को 5 साल की सज़ा सुनाई गई।

- सलमान खान के फैंस कोर्ट परिसर में घुसे।

- थोड़ी देर में होगा सलमान खान की सज़ा का ऐलान।

- सलमान के वकीलों ने दलीलों के साथ-साथ सख्त सजा न देने की मांग करते हुए मेडिकल सर्टिफिकेट भी दिए।

- कोर्ट में भीड़ के कारण जज के चेंबर में सज़ा सुनाई जाएगी।

- दोनों पक्षों के बीच बहस खत्म।

- जज ने सलमान से कहा- आपको 10 साल की सज़ा हो सकती है। सलमान ने कहा- जज आप हैं, आप फैसला करें मेरे साथ क्या करना है।

- जज के चेंबर में सुनाया जाएगा फैसला।

- 1:10 मिनट पर आएगा फैसला।

- सलमान को अधिकतम सज़ा मिले: सरकारी वकील ।

- वकील ने कहा, समाज सेवा करते हैं सलमान।

- कोर्ट रूम में सलमान के वकील जज से सजा पर नर्मी की अपील की।

- बचाव पक्ष कम सजा के लिए दलील पेश करते हुए कहा कि सलमान ने 600 बच्चों की हार्ट सर्जरी करवाई है।

- सलमान खान को हिरासत में लिया गया।

- सलमान के वकील ने कहा- सलमान खान बिमार हैं।

- अदालत में रो पड़े सलमान खान।

- कोर्ट में सलमान ख़ामोश खड़े थे।

- सलमान की मां सलमा की तबयत बिगड़ी।

- सज़ा सुनने के बाद कोर्ट में रो पड़े सलमान खान।

- कानून के जानकारों के मुताबिक अगर सलमान को 3 साल तक की सजा होती है तो उन्हें तुरंत बेल मिल सकती है, लेकिन 3 साल से ज्यादा की सजा की सूरत में उन्हें बेल के लिए हाईकोर्ट का रुख करना होगा।

- मानवता के आधार पर कम सज़ा की अपील।

- सलमान के वकील ने 2 साल की सज़ा की मांग की है।

-  कोर्ट के पिछले दरवाज़े से बाहर आए सोहेल खान।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन