गाड़ी कौन चला रहा था ?
सलमान के वकीलों ने अदालत में लगातार ये दलील पेश की है कि हादसे के वक्त सलमान का ड्राइवर अशोक सिंह गाड़ी चला रहा था। अशोक सिंह ने अदालत में बयान भी दिया है। केस में ड्राइवर अशोक सिंह की एंट्री पर काफी विवाद भी हुआ था। कहा गया कि सलमान को बचाने के लिए ड्राइवर को आगे किया जा रहा है क्योंकि पिछले 13 साल में अशोक सिंह कभी भी सामने नहीं आया।
और पढ़ें: 'सलमान को जेल जाने में लगभग 10 से 15 साल लग सकते हैं'
प्रॉसिक्यूशन का कहना है कि हादसे के वक्त गाड़ी में सलमान, गायक कमाल खान और सलमान का सरकारी बॉडीगार्ड रवींद्र पाटिल मौजूद थे और ड्राइविंग सीट पर सलमान खान थे। प्रॉसिक्यूशन का कहना है कि रवींद्र पाटिल और चश्मदीदों के बयान इसकी पुष्टी करते हैं।
और पढ़ें: सलमान खान हिट एंड रन केस पर लगा 2000 करोड़ का सट्टा !
क्या सलमान को सजा होगी ?
सलमान पर आईपीसी की धारा 304 पार्ट दो यानी गैर इरादतन हत्या का मामला बनता है या नहीं। इसके तहत सलमान को दस साल तक की सजा हो सकती है। इसके अलावा भी सलमान पर कई धाराएं लगी हैं जिनमें 6 महीने से लेकर 2 साल तक की सजा हो सकती है।