1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान हिट एंड रन केस: सट्टा बाज़ार गरम, बॉलीवुड के करोड़ो रूपये भी दांव पर

सलमान खान हिट एंड रन केस: सट्टा बाज़ार गरम, बॉलीवुड के करोड़ो रूपये भी दांव पर

 Published : May 04, 2015 05:46 pm IST,  Updated : May 06, 2015 09:14 am IST

नई दिल्ली: सलमान खान हिट एंड रन मामले के फैसले पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं। एक तरफ जहां सलमान खान की सज़ा से बॉलिवुड के प्रोड्यूसर्स को भारी नुक्सान उठाना पड़ सकता

सलमान खान हिट एंड रन...- India TV Hindi
सलमान खान हिट एंड रन केस पर लगा 2000 करोड़ का सट्टा !

नई दिल्ली: सलमान खान हिट एंड रन मामले के फैसले पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं। एक तरफ जहां सलमान खान की सज़ा से बॉलिवुड के प्रोड्यूसर्स को भारी नुक्सान उठाना पड़ सकता है वहीं दूसरी तरफ इस मामले को लेकर सट्टा बज़ार भी गरमाया हुआ है। अभी तक आपने सिर्फ खेल जगत में लोगों को सट्टा बाज़ार में अपनी किस्मत आज़माते हुए देखा होगा पर ये शायद पहली बार है जब किसी बॉलिवुड सितारे के ऊपर करोड़ों का सट्टा लगा हुआ है।

सलमान खान के हिट एंड रन मामले में 6 मई को आने वाले फैसले पर 2000 करोड़ से अधिक का सट्‌टा लगा है। अगर एक नज़र डालें, तो मुंबई सट्‌टा बाजार का भाव सलमान को सजा मिलने पर ज्यादा हैं जबकि चंडीगढ़ और पटना में सट्टा बाजार उनके बरी होने पर ज्यादा भाव दे रहा है।

सट्टा बज़ार का भाव :

मुंबई के भाव

सजा- 28 पैसे, बरी- 80 पैसे

चंडीगढ़ के भाव  
सजा- 10 रुपए, बरी- 2 रुपए

पटना के भाव
सजा- 60 रुपए, बरी- 40 रुपए

सलमान खान को धारा 304 (II) (गैर इरादतन हत्या), 279 (लापरवाही से ड्राइिवंग), 337 (दूसरों की जान जोखिम में डालना) के तहत मुक़दमा चला है। दोषी पाए जाने पर सलमान को 10 साल तक की सजा हो सकती है।

सलमान को सज़ा होने पर फिल्म प्रोड्यूसर और विज्ञापन जगत के करीब-करीब 1000 करोड़ दांव पर लगे हैं।

ऑन फ्लोर मूवीज़ "बजरंगी भाईजान’ और "प्रेम रतन धन पायो’ पर 200 करोड़ और विज्ञापन पर 70 करोड़ रुपए दांव पर हैं। अगले साल आने वाली फिल्मों में करण जौहर की "शुद्धि’, यशराज फिल्म्स की "सुल्तान’, ‘नो एंट्री’ के सिक्वल "नो एंट्री में एंट्री’ के अलावा सलमान अपने भाई सोहेल खान की "शेरखान’ और अरबाज की "दबंग-3’ से भी जुड़े हैं।

प्री-प्रोडक्शन स्टेज की फिल्में और स्टेज शो जोड़े जाएं तो बॉलीवुड का करीब एक हजार करोड़ रुपए का कारोबार सलमान पर निर्भर है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन