उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सहसपुर के पास पानी को लेकर खून बह गया। मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दो समुदाय के बीच हुई हिंसा में विनोद नाम के युवक को भीड़ ने घेर कर बेरहमी से मार डाला। भीड़ के हमले में दो युवक घायल भी हुए हैं। जिनका इलाज जारी है।
देर रात तक चलता रहा प्रोटेस्ट
युवक पर हमले के आरोपियों पर एक्शन की मांग को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। सड़क जाम कर देर रात तक प्रोटेस्ट चलता रहा। जाम हटाने पहुंची पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
हाई अलर्ट पर पुलिस, देर रात बुलाई गई PAC
आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन और उत्तराखंड में योगी मॉडल की मांग कर रहे लोगों ने जमकर नारेबाजी की। दो समुदाय के बीच हुई हिंसक झड़प को लेकर प्रशासन अलर्ट है। हालात को संभालने के लिए हिंसा प्रभावित इलाके में कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। हालात को नियंत्रण में करने के लिए देर रात पीएसी को भी बुलाया गया है।
आरोपियों के घर बुलडोजर एक्शन की मांग
मृतक युवक के परिजन ने कहा कि जब तक इनके घर नहीं टूटेंगे तब तक डेड बॉडी नहीं उठने देंगे। जब तक हमारे घर में मातम है, तब तक अजान नहीं होने देंगे। अभी तो एक ही बात है। मुख्यमंत्री का प्रतिनिधि आएगा, वो जवाब देकर जाएगा। हमारे धामी जी भी योगी जी से कम नहीं हैं। जो काम योगीजी ने किया है, वही यहां धामी जी करेंगे।
कैसे हुई खूनी झड़प? पुलिस ने बताई पूरी बात
मामले की अधिक जानकारी देते हुए एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने कहा, 'जिन दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई उनके बीच पुरानी रंजिश थी। शनिवार को विनोद और उनके भाई सरकारी ट्यूबवेल से अपने खेत में पानी डाल रहे थे। बगल के खेत के मालिक इम्तियाज ने आपत्ति जताई तो दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। करीब दर्जनभर लोगों के साथ इम्तियाज ने विनोद और उसके भाई पर हमला बोल दिया। हिंसक झड़प में बुरी तरह घायल विनोद की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकी उसके दो भाइयों की हालत गंभीर है।'
मौके पर स्थानीय विधायक भी पहुंचे
इम्तियाज और उसके गुंडों की पिटाई से विनोद की मौत की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। हिंदुवादी संगठन और स्थानीय विधायक मुन्ना चौहान मौके पर पहुंचे। सभी ने पुलिस पर जमकर भड़ास निकाली।
ये भी पढ़ें:
'सभी के लिए खुल जाएगा होर्मुज', ट्रंप ने ईरान से समझौते को लेकर दिया बड़ा बयान; जानें क्या बोले