नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने 11 जुलाई को मुबंई में आयोजित अपने नाटक "मेरा वो मतलब नहीं" को देखने के लिए बॉलीवुड के बड़े-बड़े कलाकारों को आमंत्रित किया। नाटक को देखने के लिए सलमान खान, विद्या बालन, परिणीति चोपड़ा, अनिल कपूर समेत बॉलीवुड की कई और हस्तियां भी मौजूद थी।
पिछले दिनों मीडिया से बात करते हुए अनुपम खेर ने बताया था कि कुछ दिनों पहले वह और अभिनेता राकेश बेदी हवाई जहाज में सफर कर रहे थे। उस समय अनुपम ने कहा कि "काफी समय से मैने नाटक नहीं किया, तब राकेश जी ने मुझे इस नाटक के बारे में बताया और मैने तुरंत ही हांमी भर दी। इस नाटक में अनुपम के साथ नीना गुप्ता और राकेश बेदी भी नजर आएं। इसके अलावा यह भी जानकारी मिली है कि नाटक अगस्त और सितम्बर में अमेरिका, कनाडा में भी दिखाया जाएगा।
अगली स्लाईड से देखिए नाटक में आए सभी कलाकारों की तस्वीरें-