1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सामंथा अक्किनेनी वेट लिफ्टिंग करती आईं नजर, पोस्ट वायरल

सामंथा अक्किनेनी वेट लिफ्टिंग करती आईं नजर, पोस्ट वायरल

 Published : Nov 19, 2020 08:01 pm IST,  Updated : Nov 19, 2020 08:01 pm IST

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में एक्ट्रेस जिमवेयर में डेडलिफ्टस करती दिख रही हैं।

सामंथा अक्किनेनी वेट लिफ्टिंग करती आईं नजर, पोस्ट वायरल- India TV Hindi
Samantha Akkineni seen doing weight lifting, post viral Image Source : INSTA

हैदराबाद: तेलुगू फिल्मों की स्टार सामंथा अक्किनेनी ने अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट से अपने प्रशंसकों को हैरत में डाल दिया है। उन्होंने एक तस्वीर साझा की हैं, जिसमें वह वेट लिफ्टिंग करती नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में एक्ट्रेस जिमवेयर में डेडलिफ्टस करती दिख रही हैं।

अभिनेत्री ने तस्वीर को एक मसल ईमोजी का कैप्शन दिया है।

सामंथा ने तेलुगू अभिनेता नागा चैतन्य से शादी की है। वह 'द फैमिली मैन' के दूसरे सीजन के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करने के लिए तैयार हैं, जिसकी कहानी एक साधारण से दिखने वाले शख्स मनोज बाजपेयी द्वारा निभाया गया किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो वास्तव में राष्ट्रीय जांच एजेंसी के एक स्पेशल सेल के लिए काम करता है।

इस आगामी सीजन में शरद केल्कर और प्रियमणि के अलावा शारिब हाशमी, दर्शन कुमार, सनी हिंदुजा, श्रेया धनवंतरि, शहाब अली, वेदांत सिन्हा और महक ठाकुर भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन