मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील की कि वे कोविड से उबरने की कोशिश करें और फिट रहें। अभिनेत्री और उनके परिवार के सदस्य हाल ही में कोरोना संक्रमित हो गए थे और फिलवाह वह ठीक होने की राह (रिकवरी मोड) पर हैं।
Related Stories
समीरा ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह खुद और उनके बच्चे हंस और नायरा वर्कआउट (एक्सरसाइज) करते नजर आ रहे हैं। इन तीनों को वीडियो में नाचते और झूमते हुए देखा जा सकता है। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि बच्चे किस तरह से उन्हें व्यस्त रखते हैं।
समीरा ने अपनी पोस्ट में लिखा, क्या आप फिट रह रहे हैं? आगे बढ़ते रहें! ध्यान केंद्रित रखें! उन्होंने कोविड रिकवरी के बाद इस दिन को टैशटैग फिटनेस फ्राइडे भी कहा। एक्सरसाइज के संबंध में अभिनेत्री ने कहा कि धीमा और स्थिर है, लेकिन मजेदार और सकारात्मक रवैये के साथ है।
हाल ही में समीरा ने गर्भवती होने के समय की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की थी, जिसके साथ लिखा था कि महामारी में बच्चों को पालना कितना कठिन है।
इनपुट-आईएएनएस