मुंबई: संजय दत्त (Sanjay Dutt) की बेटी त्रिशाला दत्त (Trishala Dutt) के ब्वॉयफ्रेंड को गुज़रे हुए काफी वक्त हो चुका है, लेकिन त्रिशाला अभी तक उस गम से बाहर नहीं निकल पाई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिर से ब्वॉयफ्रेंड संग फोटो शेयर की है। इसे देखकर लोगों का कहना है कि तस्वीरें देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड को कितना मिस करती हैं।
Related Stories
त्रिशाला ने फोटो में कोई कैप्शन नहीं लिखा है, लेकिन वह ब्वॉयफ्रेंड के साथ बहुत खुश दिखाई दे रही हैं।
बता दें कि त्रिशाला करीब 2 साल तक इटैलियन लड़के के साथ रिलेशनशिप में थीं। 2 जुलाई को अचानक उनके ब्वॉयफ्रेंड का निधन हो गया। त्रिशाला अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्हें याद करती हैं।
त्रिशाला दत्त जब 8 साल की थीं, तभी उनकी मां ऋचा शर्मा का निधन हो गया था। उसी समय से वह अपनी मौसी के साथ रहती हैं। त्रिशाला ने न्यूयॉर्क से लॉ की पढ़ाई की है। इन दिनों वह फैशन इंडस्ट्री में काम कर रही हैं।
Also Read:
वरुण धवन ने पापा डेविड धवन के बर्थडे पर लिखा, 'मेरा नम्बर 1 डिरेक्टर.. काम चालू है bhai लोग'