1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘भूमि’ की शूटिंग के आखिरी दिन संजय दत्त हुए भावुक

‘भूमि’ की शूटिंग के आखिरी दिन संजय दत्त हुए भावुक

 Published : Apr 26, 2017 02:00 pm IST,  Updated : Apr 26, 2017 02:00 pm IST

संजय दत्त इन दिनों अपनी आगामी फिल्म भूमि को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म से एक बार फिर वह अभिनय जगत में वापसी कर रहे हैं। संजय हाल ही में अपनी इस फिल्म की शूटिंग कर चुके हैं। जहां एक तरफ फैंस बेहद उत्साह के संजू बाबा की इस फिल्म की...

sanjay dutt- India TV Hindi
sanjay dutt

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इन दिनों अपनी आगामी फिल्म भूमि को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म से एक बार फिर वह अभिनय जगत में वापसी कर रहे हैं। संजय हाल ही में अपनी इस फिल्म की शूटिंग कर चुके हैं। जहां एक तरफ फैंस बेहद उत्साह के संजू बाबा की इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं वहीं संजय दत्त अपनी इस फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद काफी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि शूटिंग करने का अनुभव शानदार रहा।

संजय ने मंगलवार को एक बयान में कहा,"पहले दिन से ही काम करने का अनुभव शानदार रहा। यह मेरे लिए भावनात्मक दिन है, क्योंकि हम बेहतरीन सफर का अंत कर रहे हैं। मैं अब जल्द ही फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।" 'भूमि' प्रतिशोध पर आधारित एक भावनात्मक फिल्म है। इसमें बाप-बेटी के रिश्ते को दिखाया गया है। संजय ने आगरा और चंबल में भी फिल्म की शूटिंग की है।

फिल्म के निर्माताओं भूषण कुमार और संदीप सिंह ने कहा कि फिल्म को लेकर जिस तरह से सब कुछ सही हो रहा है, उससे वे बेहद खुश हैं। संदीप ने कहा कि संजय काफी ऊर्जावान हैं। वह पहले दिन से ही बिना थके काम करते रहे, फिल्म की शूटिंग के दौरान पेश आईं समस्याओं को परे रख वह शूटिंग करते रहे। वह पूरी टीम के लिए प्रेरणास्रोत हैं। भूषण कुमार ने संजय को काम के प्रति समर्पित बताया। उमंग कुमार ने भी संजय की तारीफ की। पुणे की यरवदा जेल से रिहा होने के बाद इस फिल्म को संजय की वापसी के तौर पर देखा जा रहा है। उन्हें पिछली बार 2014 में आई फिल्म 'पीके' में देखा गया था, जिसमें आमिर खान मुख्य भूमिका में थे।

संजय दत्त की 'भूमि' 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा उनकी जिंदगी पर बन रही फिल्म को लेकर भी काफी चर्चा है। इसमें रणबीर कपूर को संजू बाबा का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। जब अपनी बायोपिक में रणबीर की तस्वीर देख संजय दत्त ने दिया ऐसा रिएक्शन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन