1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय दत्त ने मां नरगिस को जन्मदिन पर इस तरह किया याद, देखिए वीडियो

संजय दत्त ने मां नरगिस को जन्मदिन पर इस तरह किया याद, देखिए वीडियो

 Published : Jun 01, 2020 10:24 pm IST,  Updated : Jun 01, 2020 10:25 pm IST

संजय अपनी मां को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ पत्नी और सर्वश्रेष्ठ मां कहते हैं। संजय के बॉलीवुड में डेब्यू करने के कुछ दिन बाद ही साल 1981 में अग्नाशय कैंसर से नरगिस की मौत हो गई थी।

sanjay dutt- India TV Hindi
संजय दत्त ने मां नरगिस को जन्मदिन पर इस तरह किया याद Image Source : INSTAGRAM/ SANJAYDUTT

मुंबई: अभिनेता संजय दत्त ने सोमवार को अपनी मां और दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस नरगिस दत्त के जन्मदिन पर एक वीडियो के माध्यम से श्रद्धांजलि दी है। संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं मां, तुम्हारी याद आती है।" वीडियो में नरगिस की कई फिल्मों के चित्र देखे जा सकते हैं। इनमें उनके पति व दिवंगत अभिनेता सुनील दत्त के साथ की कुछ मनमोहक पलों की तस्वीरें भी शामिल हैं, साथ ही कुछ तस्वीरें उनके अपने बच्चों के साथ की भी हैं।

संजय अपनी मां को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ पत्नी और सर्वश्रेष्ठ मां कहते हैं। संजय के बॉलीवुड में डेब्यू करने के कुछ दिन बाद ही साल 1981 में अग्नाशय कैंसर से नरगिस की मौत हो गई थी। संजय और नरगिस के प्यार भरे बंधन को राजकुमार हिरानी ने फिल्म 'संजू' में संक्षिप्त रूप से दिखाने की कोशिश की थी।

हाल ही में  संजय दत्त ने  पिता सुनील दत्त की पुण्यतिथि पर वीडियो पोस्ट किया था। कैप्शन में लिखा था- 'मेरी साइड आपका होना... मुझे पता था कि मुझे किसी भी चीज के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। हमेशा मुझे सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद। मिस यू टुडे और रोज डैड।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन