1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय दत्त की बेटी त्रिशला ने शेयर की मां ऋचा शर्मा की 40 साल पुरानी तस्वीर

संजय दत्त की बेटी त्रिशला ने शेयर की मां ऋचा शर्मा की 40 साल पुरानी तस्वीर

 Published : Dec 04, 2019 05:16 pm IST,  Updated : Dec 04, 2019 05:16 pm IST

ऋचा शर्मा ने हम नौजवां, अनुभव, इंसाफ की आवाज और सड़क छाप जैसी फिल्मों में किया किया था। शादी के दो साल बाद ही ऋचा को ब्रेन ट्यूमर हो गया।

संजय दत्त की बेटी...- India TV Hindi
संजय दत्त की बेटी त्रिशला ने शेयर की मां ऋचा शर्मा की 40 साल पुरानी तस्वीर

नई दिल्‍ली: संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा 10 दिसंबर, 1996 को इस दुनिया से चली गई थीं, ब्रेन ट्यूमर की वजह से उनका निधन हो गया था। उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 32 साल थी। संजय और ऋचा की एक बेटी भी है जिसका नाम त्रिशला है। त्रिशला न्यूयॉर्क में रहती हैं। 

त्रिशला ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां ऋचा की 49 साल पुरानी तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मां

ऋचा शर्मा की फोटो शेयर करते हुए त्रिशला दत्त ने लिखा है- 'मां, 1979, रेस्ट इन पीस।' 

ऋचा शर्मा की यह तस्वीर सन् 1979 की है, उस वक्त ऋचा महज 15 साल की थीं। इस तस्वीर में ऋचा बेहद प्यारी लग रही हैं।

मदर्स डे पर भी त्रिशला ने मां के साथ एक तस्वीर शेयर की ती, इस तस्वीर में त्रिशला बहुत छोटी थीं। 

बता दें, ऋचा शर्मा ने हम नौजवां, अनुभव, इंसाफ की आवाज और सड़क छाप जैसी फिल्मों में किया किया था। शादी के दो साल बाद ही ऋचा को ब्रेन ट्यूमर हो गया।

त्रिशला दत्त फिलहाल फैशन इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। साल 2014 में त्रिशला ने अपनी पहली ड्रीम ट्रेसेज हेयर एक्सटेंशन लाइन शुरू की थी। त्रिशला ने न्यूयॉर्क के जॉन जे कॉलेज ऑफ क्रिमिनल जस्टिस से लॉ में ग्रैजुएशन किया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन