1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नीतू कपूर ने ऋषि और संजय दत्त के साथ शेयर की फोटो, फैंस ने कहा- संजू बाबा को क्या हुआ?

नीतू कपूर ने ऋषि और संजय दत्त के साथ शेयर की फोटो, फैंस ने कहा- संजू बाबा को क्या हुआ?

 Published : Dec 02, 2019 01:42 pm IST,  Updated : Dec 02, 2019 01:43 pm IST

ऋषि कपूर जल्द ही इमरान हाशमी के साथ 'द बॉडी' फिल्म में नज़र आएंगे, जबकि संजय दत्त की 'पानीपत' भी जल्द ही रिलीज होने वाली है।

sanjay dutt neetu kapoor rishi kapoor- India TV Hindi
नीतू कपूर ने ऋषि और संजय दत्त के साथ शेयर की फोटो Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर भले ही फिल्मों की दुनिया से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अक्सर फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस को अपने बारे में अपडेट्स देती रहती हैं। हाल ही में संजय दत्त, ऋषि कपूर से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे तो नीतू ने इंस्टाग्राम पर संजू बाबा के साथ भी फोटो शेयर की, लेकिन ये तस्वीर वायरल हो गई और संजय की हेल्थ को लेकर फैंस परेशान हो गए।

दरअसल, इस तस्वीर में एक तरफ ऋषि कपूर और दूसरी तरफ नीतू बैठी हुई हैं। उनके बीच संजय दत्त बैठे हैं, लेकिन फोटो क्लिक कराते समय उनकी आंखें बंद हो गईं। ऐसे में एक फैन ने लिखा, 'संजू बाबा को क्या हुआ?' वहीं, दूसरे यूजर ने चिंता जताते हुए लिखा, 'संजू सर कमजोर लग रहे हैं, क्या वो ठीक हैं?' 

बेटी इनाया के साथ पिता मंसूर अली खान की कब्र पर पहुंचीं सोहा अली खान, लिखा- 'काश आप यहां होते...'

बता दें कि संजय दत्त और ऋषि कपूर ने अपने जमाने में 'हथियार', 'साहिबान' और 'अग्निपथ' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है। वहीं, ऋषि के बेटे रणबीर ने संजय दत्त की बायोपिक में उनका किरदार निभाया था। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋषि कपूर जल्द ही इमरान हाशमी के साथ 'द बॉडी' फिल्म में नज़र आएंगे, जबकि संजय दत्त की 'पानीपत' भी जल्द ही रिलीज होने वाली है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन