1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय दत्त ने कहा, उम्मीद करता हूं बायोपिक में मेरी लव लाइफ न दिखाई जाए

संजय दत्त ने कहा, उम्मीद करता हूं बायोपिक में मेरी लव लाइफ न दिखाई जाए

 Published : Aug 11, 2017 02:12 pm IST,  Updated : Aug 11, 2017 02:12 pm IST

संजय दत्त की जिंदगी पर बन रही फिल्म को लेकर दर्शकों में अभी से ही काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। इस फिल्म में उनकी जिंदगी से जुड़े कई अहम पहलुओं को दिखाया जाएगा। लेकिन अपनी इस फिल्म को लेकर संजय दत्त का कहना है कि उनके जीवन पर फिल्म बना रहे...

sanjay- India TV Hindi
sanjay

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी पर बन रही फिल्म को लेकर दर्शकों में अभी से ही काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। इस फिल्म में उनकी जिंदगी से जुड़े कई अहम पहलुओं को दिखाया जाएगा। लेकिन अपनी इस फिल्म को लेकर संजय दत्त का कहना है कि उनके जीवन पर फिल्म बना रहे निर्देशक राजकुमार हिरानी को उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर बताया है लेकिन वह उम्मीद करते हैं कि फिल्म में उनके प्रेम संबंधों को ना दिखाया गया हो। ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’, ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ और ‘पीके’ जैसी फिल्मों में संजय दत्त के साथ काम कर चुके हिरानी अभिनेता के जीवन पर फिल्म बना रहे हैं, फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर को संजय दत्त का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा।

यह पूछे जाने पर कि क्या फिल्म में उनके प्रेम संबंध दिखाए जाएंगे? इस जवाब देते हुए संजय दत्त ने संवाददाताओं से कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसा कुछ नहीं दिखाया जाएगा, बाकी सब राजू पर निर्भर करता है।“ अभिनेता यहां अपनी आगामी फिल्म ‘भूमि’ का ट्रेलर जारी किए जाने के मौके पर बात कर रहे थे।

उमंग कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म ‘भूमि’ 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में संजय दत्त के साथ अभिनेत्री अदिति राव हैदरी और शरद केलकर भी मुख्य भूमिकाए निभाते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी यह फिल्म अगले साल रिलीज सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। (OMG! दुबई की जेल में बंद है एक्टर अमित टंडन की पत्नी)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन