1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय दत्त ने जेल में हुई दिक्कतों का किया खुलासा

संजय दत्त ने जेल में हुई दिक्कतों का किया खुलासा

 Written By: IANS
 Published : Mar 04, 2017 09:25 am IST,  Updated : Mar 04, 2017 09:25 am IST

अभिनेता संजय दत्त ने एक बयान में उन तकलीफों का जिक्र किया जिससे उन्हें जेल के दौरान गुजरना पड़ा था...

संजय दत्त sanjay dutt- India TV Hindi
संजय दत्त sanjay dutt

आगरा: अभिनेता संजय दत्त ने कहा कि जेल में उन्हें फिल्म उद्योग के लोगों की बहुत याद आई, जिसे वे प्यार से अपना परिवार कहते हैं। संजय पिछले साल पुणे की यरवदा केंद्रीय जेल से रिहा हुए थे।

संजय ने 1981 में फिल्म 'रॉकी' से अपनी अभिनय यात्रा की शुरुआत की थी। यह पूछे जाने पर कि यह सफर कैसा रहा। उन्होंने कहा, "उद्योग के साथ मेरा अनुभव शानदार रहा है। 40 साल बीत चुके हैं। जब मैं जेल में था तो अपने इस परिवार को हर पल याद करता रहा। यही मेरा परिवार है- फिल्म उद्योग।"

57 वर्षीय अभिनेता को 1993 के बम विस्फोट मामले में अवैध हथियार रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था। संजय रुपहले पर्दे पर उमंग कुमार की निर्देशन में बन रही फिल्म 'भूमि' से वापसी कर रहे हैं, जो एक बाप-बेटी के रिश्तों पर आधारित है। अपनी वापसी के बारे में तीन बच्चों के पिता इस अभिनेता ने कहा, "जब मैं 'भूमि' के सेट पर पहुंचा तो यह धमाके के साथ वापसी जैसा था।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन