1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अगली फिल्म में जावेद जाफरी के बेटे संग अपनी भतीजी को लॉन्च करेंगे संजय लीला भंसाली

अगली फिल्म में जावेद जाफरी के बेटे संग अपनी भतीजी को लॉन्च करेंगे संजय लीला भंसाली

 Published : Mar 03, 2019 10:17 am IST,  Updated : Mar 03, 2019 10:17 am IST

संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम करना हर एक्टर का सपना होता है।

संजय लीला भंसाली- India TV Hindi
संजय लीला भंसाली Image Source : TWITTER

मुंबई: फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म से सोनम कपूर ने अपने करियर की शुरुआत की थी। भंसाली की फिल्म में काम करने का सपना हर एक्टर का होता है। अब भंसाली अपनी अगली फिल्म में जावेद जाफरी के बेटे मीजान को लॉन्च करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के साथ भंसाली की भतीजी शर्मिन सेगल को लॉन्च करेंगे। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। मीजान ने एक बयान में कहा, "अभिनेता बनना मेरा बचपन का सपना नहीं था, लेकिन संजय सर ने मुझे न सिर्फ यह सपना दिया, बल्कि मुझ पर भरोसा भी किया और मुझे लॉन्च कर सपना सच कर दिखाया।"

भंसाली ने मीजान को बड़े होते देखा है और बॉलीवुड में उनके प्रवेश को लेकर उन्हें व्यक्तिगत रूप से तैयार करने में भी शामिल रहे हैं। 

भंसाली प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड (बीपीपीएल) की सीईओ प्रेरणा सिंह ने कहा, "जब मैंने ऑफिस में पहली बार मीजान को देखा तो सबसे पहले मेरे मन में बात आई कि वह एक वर्सटाइल चेहरा हैं। फिल्म उद्योग के इस रोमांचक दौर में उसे अभी लॉन्च करने से बेहतर कोई और समय नहीं हो सकता। हमने उन्हें तीन फिल्मों के लिए साइन किया है और बीपीपीएल द्वारा फिल्म उद्योग और और ज्यादा प्रतिभाएं देने के अपने उद्देश्य को जारी रखेंगे।"

Also Read:

कंगना रनौत को मिला नया प्यार, शादी कर फैमिली शुरू करना चाहती हैं

तिक रोशन पर भड़कीं कंगना रनौत- हमने दो फिल्मों में साथ काम किया, वो कहते हैं कि वो मुझे नहीं जानते

आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की प्री-वेडिंग पार्टी से देखें आलिया भट्ट, मलाइका अरोड़ा, खुशी कपूर की अनदेखी तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन