1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब पंजाबी फिल्मों में दिखाई देंगी संजीदा शेख, कर रही हैं खास तैयारी

अब पंजाबी फिल्मों में दिखाई देंगी संजीदा शेख, कर रही हैं खास तैयारी

 Published : Jul 12, 2018 06:46 pm IST,  Updated : Jul 12, 2018 06:46 pm IST

छोटे पर्दे की जानी मानी अभिनेत्री संजीदा शेख ने फिल्म 'अश्के' के लिए पंजाबी भाषा सीखी है। बता दें कि यह उनकी पहली पंजाबी फिल्म है। संजीदा ने अपने एक बयान में कहा, पंजाबी लोग हमेशा से ही जोशीले तथा गर्मजोशी से भरे होते हैं।

Sanjeeda Sheikh- India TV Hindi
Sanjeeda Sheikh

मुंबई: फिल्मी अक्सर अपने किरदारों को पर्दे पर असल दिखाने के लिए निजी जिंदगी में भी कड़ी मेहनत करते हैं। जहां एक ओर सितारे अपने लुक्स के साथ कुछ अलग करते दिखते हैं, तो वहीं दूसरी ओर कई बार उन्हें नई-नई चीजें भी सीखनी पड़ती हैं। अब छोटे पर्दे की जानी मानी अभिनेत्री संजीदा शेख ने फिल्म 'अश्के' के लिए पंजाबी भाषा सीखी है। बता दें कि यह उनकी पहली पंजाबी फिल्म है। संजीदा ने अपने एक बयान में कहा, "पंजाबी लोग हमेशा से ही जोशीले तथा गर्मजोशी से भरे होते हैं और फिल्म के लिए नई भाषा सीखना बहुत मजेदार रहा।“

उन्होंने आगे कहा, “अमरिंदर गिल के साथ शूटिग करना वाकई बहुत मजेदार अनुभव रहा और अपनी पदार्पण फिल्म में एक नई भाषा के साथ-साथ बहुत कुछ सीखने का मौका मिला।" प्रोडक्शन यूनिट पर मौजूद एक सूत्र ने बताया कि चंडीगढ़ में शूटिंग के दौरान संजीदा ने बहुत मस्ती की, यहां उन्होंने टीम के कुछ सदस्यों के लिए खाना भी बनाया।

पंजाबी फिल्मकार अंबरदीप सिंह के निर्देशन में बन रही 'अश्के' में संजीदा के अलावा अमरिंदर गिल, हॉबी धालीवाल, जसविंदर भल्ला और गुरशबद सिंह को भी प्रमुख भूमिकाएं निभाते हुए देखा जाने वाला है। बता दें कि संजीदा के फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन