1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुखविंदर सिंह की आवाज में रिलीज हुआ 'संजू' का बेहतरीन गाना, अभी सुनिए

सुखविंदर सिंह की आवाज में रिलीज हुआ 'संजू' का बेहतरीन गाना, अभी सुनिए

 Published : Jun 10, 2018 02:42 pm IST,  Updated : Jun 10, 2018 02:55 pm IST

इस गाने की झलक हमें फिल्म के ट्रेलर में देखने मिली थी, जिससे यह आभास हो रहा था कि यह एक भावनात्मक गीत होगा।

संजू- India TV Hindi
संजू

नई दिल्ली: संजय दत्त पर बन रही बायोपिक 'संजू' का थीम सॉन्ग 'कर मैदान फतह' रिलीज हो गया। राजकुमार हिरानी की 'संजू' का दूसरा गीत 'कर हर मैदान फतेह' एक प्रेरणादायक गीत है जिसमें संजय दत्त ड्रग्स के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ते हुए नजर आ रहे है। इस गीत को सुखविंदर सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। इसमें अभिनेता की भावनात्मक यात्रा को दर्शाया गया है, जो अपनी मां नर्गिस दत्त के निधन के बाद नशे की लत को दूर करने की कोशिश करते हैं।

फिल्म के इस प्रेरणादायक गीत में परेश रावल द्वारा अभिनीत सुनील दत्त और संजय दत्त के बीच मजबूत भावनात्मक संबंध की झलक साफ दिखाई दे रही है। संजय दत्त के जीवन के सबसे प्रभावशाली पहलू को पेश करते हुए, 'कर हर मैदान फतेह' में अभिनेता के इर्द-गिर्द मौजूद लोगों के साथ उनके विभिन्न रिश्तों को दर्शाया गया है।

इस गाने की झलक हमें फिल्म के ट्रेलर में देखने मिली थी, जिससे यह आभास हो रहा था कि यह एक भावनात्मक गीत होगा। फिल्म में संजय दत्त के जीवन के युवा दिनों से ले कर जेल से रिहा होने तक के दिनों को दिखाया जाएगा। विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित यह फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन