1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सान्या मल्होत्रा ​​ने बताया 'पगलैट' की रिलीज के बाद उनके फोन लगातार बज रहे हैं

सान्या मल्होत्रा ​​ने बताया 'पगलैट' की रिलीज के बाद उनके फोन लगातार बज रहे हैं

 Published : Apr 02, 2021 08:43 pm IST,  Updated : Apr 02, 2021 08:43 pm IST

'पगलैट' में सान्या पहले कभी नहीं देखे गए कॉमिक अवतार में नज़र आ रही हैं। 

SANYA MALHOTRA- India TV Hindi
सान्या मल्होत्रा ​​ने 'पगलैट' के ​​निर्माताओं का कहा शुक्रिया Image Source : SANYA MALHOTRA INSTAGRAM

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ​​की लेटेस्ट मूवी 'पगलैट' में उनके काम की खूब प्रशंसा हो रही है। फिल्म में इस तरह की एक अलग भूमिका निभाते हुए, अभिनेत्री ने अपने कौशल और क्राफ़्ट के साथ सभी को हैरान कर दिया है। इस तरह के प्रोजेक्ट को अकेले संभालना कई चुनौतियों के साथ आता है, लेकिन सान्या ने एक बार फिर खुद को साबित कर दिखाया है। फिल्म की सफलता के बारे में बात करते हुए, अभिनेत्री ने कहा, “मैं पगलैट ​​को मिल रही प्रतिक्रिया से आभारी महसूस कर रही हूं। मेरा फ़ोन बजना बंद नहीं हो रहा है। फिल्म के लिए मुझ पर विश्वास करने के लिए गुनीत, एकता, उमेश सर और अचिन को बहुत-बहुत धन्यवाद। यह सब मुझे इन जैसी और अलग-अलग भूमिकाएं लेने के लिए प्रोत्साहित करता है। ” 

अमिताभ बच्चन से लेकर मलाइका अरोड़ा ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, जेठालाल भी नहीं रहे पीछे

'पगलैट' में सान्या पहले कभी नहीं देखे गए कॉमिक अवतार में नज़र आ रही हैं। रिलीज के कुछ ही समय में उनकी कॉमिक-टाइमिंग, स्ट्रैट-फेस सारकाज़म और चमकदार मुस्कान, चर्चा का विषय बन गयी है। अपने प्रोफेशनल करियर में पहले कभी नहीं देखे गए अवतार के साथ, सान्या ने अपने अविश्वसनीय कॉन्फिडेंस के साथ न केवल दर्शकों को बल्कि क्रिटिक्स को भी स्तब्ध कर दिया है। 

अजय देवगन के जन्मदिन पर फैंस को तोहफा, फिल्म 'RRR' से आया एक्टर का फर्स्ट लुक

सान्या के विक्रांत मैसी के साथ 'लव हॉस्टल' और अभिमन्यु दसानी के साथ 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' में नजर आने वाली हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन